1.50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने जीते थे 4 नेशनल अवॉर्ड, यूट्यूब पर फ्री में देखें
साल 2001 में एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसका बजट सिर्फ 1.50 करोड़ था। फिल्म ने चार नेशनल अवॉर्ड जीते थे। इस फिल्म में कोई बड़ी स्टार कास्ट भी नहीं थी। लीड में तबु नजर आईं थीं।

अगर आप हिंदी सिनेमा की ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं जो लीक से हटकर हैं तो आपको 4 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली ये फिल्म बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। ये फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म बहुत बड़े बजट की नहीं थी और न ही बहुत ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म तबु लीड रोल में नजर आई थीं। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है चांदनी बार।
कहां देख सकते हैं चांदनी बार?
चांदनी बार साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बहुत ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज नहीं हुई थी, लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सेमीहीट साबित हुई थी। अगर आपने फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
फिल्म ने जीते थे चार नेशनल अवॉर्ड्स
इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। फिल्म को चार नेशनल अवॉर्ड्स मिले थे। तबु को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था। अतुल कुलकर्णी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड अनन्य खरे को मिला था। इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को समाजिक समस्याओं पर बनी बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला था।
तबु के लिए ही लिखा गया था मुमताज का रोल
चांदनी बार को मधुर भंडारकर ने डायरेक्ट किया था। आईएमडीबी के मुताबिक, चांदनी बार में मुमताज का रोल मधुर भंडारकर ने तबु के लिए ही लिखा था। वो किसी और एक्ट्रेस को इस रोल में कास्ट नहीं करना चाहते थे। कहते हैं कि उन्होंने स्क्रिप्ट पर मुमताज के रोल के सामने तबु की तस्वीर चिपका दी थी।
कितना था फिल्म का बजट और कमाई?
boxofficeindia.com के मुताबिक, चांदनी बार का बजट 1.50 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 6.68 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म केवल 60 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 16 लाख की कमाई की थी। वहीं, पहले हफ्ते फिल्म ने सिर्फ 63 लाख कमाए थे।
फिल्म का प्लॉट
फिल्म के प्लॉट की बात करें तो इसमें तबु ने मुमताज का रोल किया है। मुमताज के परिवार के लोगों की हत्या एक दंगे में हो जाती है। इसके बाद मुमताज मुंबई में अपने चाचा के पास जाती है। वहां, उसका चाचा उसे डांस बार में बेच देता है और खुद भी मुमताज के साथ गलत करता है। इस बीच मुमताज को एक गैंगस्टर से प्यार हो जाता है। वो दोनों शादी कर लेते हैं, लेकिन शादी के बाद मुमताज के जीवन में एक और संघर्ष खड़ा हो जाता है।
फिल्म की स्टार कास्ट
चांदनी बार में कोई बड़ी स्टार कास्ट नहीं थी। इस फिल्म में तबु के अलावा राजपाल यादव, अभय भार्गव, विनय आप्टे, अनन्य खरे और अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकार नजप आए थे।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


