इन 5 फिल्मों में 'दृश्यम' से भी ज्यादा सस्पेंस-थ्रिलर, IMDB पर 8 से ज्यादा रेटिंग
अजय देवगन की दृश्यम 3 का सस्पेंस पसंद आ रहा है तो ऐसी ही 5 शानदार फिल्में हम आपके लिए लेकर आए हैं। इन फिल्मों की कहानी और सस्पेंस आपको हर पल हैरान करेगा। IMDB पर सभी फिल्मों को 8 से ऊपर की रेटिंग मिली है।

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की दृश्यम 3 छाई हुई है। दृश्यम की तीनों फिल्मों को ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। उसकी बड़ी वजह फिल्म का सस्पेंस आयर थ्रिलर से भरा होना है। अगर आपको दृश्यम पसंद आई है तो हमारे पास 5 ऐसी ही जबरदस्त सस्पेंस, थ्रिलर और मिस्ट्री से भरी फिल्में हैं जो आपको सीट से हिलने का भी मौका नहीं देंगी। इन फिल्मों की कहानी आपको बांधे रखेगी। ये 5 फिल्में इतनी शानदार है कि इन्हें IMDB पर 8 से ऊपर की रेटिंग मिली है।
एवरु
साल 2019 में तेलुगू फिल्म एवरु रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर अदिवी शेष, रेजिना कैसेंड्रा ने लीड रोल निभाया था। ये स्पेनिश फिल्म द इनविजिबल गेस्ट का तेलुगू वर्जन बताई गई है। इस फिल्म की कहानी समीरा महा नाम की लड़की की है जो एक पुलिस अधिकारी की का मर्डर कर देती है। इस केस की जांच लीड एक्टर अदिवी शेष का किरदार विक्रम वासुदेव करता है। कहानी के अंत तक कई ऐसे खुलासे होते हैं जो आपके होश उड़ा देते हैं। इस फिल्म को IMDB पर 8.1 की रेटिंग मिली है।
Thondimuthalum Driksakshiyum
साल 2017 में Thondi Muthalum Driksakshiyum नाम की एक मलयालम फिल्म रिलीज हुई थी। क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर से भरी इस फिल्म में एक्टर फहाद फाजिल ने लीड किरदार निभाया था। फिल्म एक ऐसे कपल से शुरू होती है जो आर्थिक रूप से दिक्कतों का सामना कर रहा होता है। वो अपनी सोने की चेन बेचने का फैसला करते हैं, लेकिन उससे पहले वो चेन चोरी हो जाती है। कहानी दमदार है। IMDB पर इस फिल्म को 8 की शानदार रेटिंग मिली है।
धुरुवंगल पथिनारू
साल 2016 में तमिल फिल्म धुरुवंगल पथिनारू आई थी। इस फिल्म की कहानी किरदारों के अतीत और वर्तमान से जुड़ी है। कहानी में दिखाया जाता है कि एक पूर्व पुलिस अधिकारी दीपक एक एक्सीडेंट में अपना पैर खो चुके हैं। वो अपने दोस्त के बेटे को एक हिट एंड रन केस की जानकारी देता है। फिल्म की कहानी आगे कई मौतें होती हैं जो आपको हैरान करती हैं। इस फिल्म को IMDB पर शानदार 8.1 की रेटिंग मिली है।
मेमोरीज
साल 2013 में एक शानदार मलयालम फिल्म मेमोरीज रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने लीड रोल निभाया था। फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के इर्दगिर्द घूमती है। कहानी में दिखाया जाता है कि लीड किरदार सैम एलेक्स जो तेज तर्रार पुलिस अधिकारी था। लेकिन उसके साथ ही उसकी बेटी और पत्नी की हत्या हो जाती है। कहानी में आगे और भी मर्डर होते हैं। बाद में सैम इस केस से जुड़ता है। इस शानदार फिल्म को IMDB पर 8.1 की रेटिंग मिली हुई है।
बालन: द बॉय
इस साल एक शानदार मलयालम फिल्म बालन द बॉय आई थी। इस फिल्म की कहानी एक बच्चे और उसकी मां की थी। जेल में बंद बालन और और उसकी मां रिहाई के बाद जगह-जगह अलग नाम और पहचान से रहते हैं। कोई उनके अतीत के बारे में नहीं जानता। फिर दोनों के साथ कुछ ऐसा होता है जिससे दोनों अलग हो जाते हैं। इस फिल्म को IMDB पर 8 की रेटिंग मिली है।

