Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडthese 10 films are trending on netflix, akshay kumar this film is still in the list
आज नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं ये 10 फिल्में, एक तो हुई ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, अक्षय की फिल्म भी देख रहे हैं लोग

आज नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं ये 10 फिल्में, एक तो हुई ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, अक्षय की फिल्म भी देख रहे हैं लोग

संक्षेप:

आज नेटफ्लिक्स पर ये 10 फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। उस लिस्ट में कई नई और कई पहले आई फिल्में हैं। इस लिस्ट में एक ऐसी भी फिल्म है जो हाल में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई है। नंबर 1 पर है इस बड़े हीरो की फिल्म।

Dec 20, 2025 03:25 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आज शनिवार को नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है ये 10 जबरदस्त फिल्में। इन फिल्मों को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला है। है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रात अकेली है

साल 2020 में राधिका आप्टे और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म रात अकेली है को ऑडियंस से अच्छा रिएक्शन मिला था। अब एक बार फिर नवाज़ुद्दीन नई मर्डर मिस्ट्री लेकर आ गए हैं। इस फिल्म में एक परिवार के सभी सदस्य की डेथ हो जाती है, नवाज़ुद्दीन ये केस सुलझा रहे हैं, ये फिल्म आज नेट फ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

ये भी पढ़ें:जानिए आखिर क्यों मीना कुमारी को अपना खूबसूरत बंगला मुमताज को देना पड़ा
ये भी पढ़ें:शर्मिला टैगोर ने बताया अमिताभ-जया ने क्यों साइन की थी फिल्म 'चुपके चुपके'

द ग्रेट फ्लड

साउथ कोरिया की फिल्म द ग्रेट फ्लड इस नेटफ्लिक्स की लिस्ट में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म के नाम से जाहिर है कि ये एक आपदा की कहानी है। बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति में फिल्म के किरदार कैसे मानवता दिखाते हैं।

ये भी पढ़ें:धुरंधर के आगे टिक पाएगी कार्तिक-अनन्या की फिल्म?कपिल की हुई बुरी हालत
ये भी पढ़ें:अमिताभ ने मीडिया को कर दिया था बायकॉट, बिना एक्टर के नाम के छपते थे रिव्यू
the great flood

कांथा

हाल में दुलकर सलमान की फिल्म कांथा नेटफ्लिक्स पर आई है। इस फिल्म में एक डायरेक्टर और एक्टर के आपसी रिश्ते को दिखाया गया है। दोनों एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। लेकिन इनका पुराना रिश्ता आज पर भारी पड़ता दिख रहा है। फिल्म नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

कांथा

द गर्लफ्रेंड

नेटफ्लिक्स की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रश्मिका मंदाना की फिल्म द गर्लफ्रेंड है। फिल्म में वो एक भूमा नामकी लड़की के किरदार में हैं। वो एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में हैं जिससे वो बाहर नहीं निकल पा रही। अंत में जो होता है वो बतौर ऑडियंस आपको खुश कर देगा।

द गर्लफ्रेंड



वेक अप डेड मैन

एक अमेरिकी मिस्ट्री से भरी हुई फिल्म है। फिल्म में डेनियल क्रेग नजर आए हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म में कई रहस्य है जिस वजह से फिल्म ट्रेंड कर रही है

वेक अप डेड मैन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री


सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
पिछले तीन हफ्ते से ट्रेंड में बनी हुई है। फिल्म में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन लीड रोल में हैं। ये अनोखी लव स्टोरी ऑडियंस को पसंद आ रही है। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म नंबर 6 पर बनी हुई है।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की दूसरे दिन की कमाई



Premante

इस समय नेटफ्लिक्स फिल्म Premante एक नई लव स्टोरी के तौर पसंद की जा रही है। फिल्म की कहानी एक शादीशुदा कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।

premante



जॉली LLB 3

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म जॉली LLB 3 थिएटर के बाद अब OTT ऑडियंस को भी पसंद आ रही है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 8 वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म में अमृता राव और हुमा कुरैशी लीड में हैं।

जॉली एलएलबी 3

स्टेफेन

स्टेफेन एक एक मनोचिकित्सक 9 लड़कियों के गायब होने और एक सीरियल किलर की तलाश करता है। ये तलाश वो शख्स खुद करता है जिसे खुद के कातिल होने पर शक होता है। फिल्म नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

stephen

होमबाउंड

homebound

ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की फिल्म होमबाउंड हाल में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई है। ये दो दोस्त की असल कहानी पर बेस्ड है। फिल्म नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है। करण जौहर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।