कौन थी वो औरत जो मांगती थी गोविंदा को बर्बाद करने की दुआ? पैदल जाती थी सिद्धिविनायक से दरगाह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एक औरत थी जो गोविंदा को बर्बाद करने के लिए दुआ मांगती थी। पैदल सिद्धिविनायक मंदिर से लेकर चर्च और दरगाह में एक ही दुआ मांगती थी। जानिए क्यों करती थी ये महिला ऐसा?

Govinda
गोविंदा के लिए मांगती थी बद्दुआ

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को इंडस्ट्री का सबसे शानदार कलाकार माना जाता है। 90 के दशक में आई उनकी कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के साथ ऑडियंस के बीच अलग पहचान बनाई। लेकिन अब एक्टर करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। गोविंदा के इस बुरे दौर को फिल्म प्रोड्यूसर, राइटर महमूद अली ने एक बद्दुआ बताया है। उन्होंने एक औरत का जिक्र किया जो पैदल सिद्धिविनायक मंदिर जाती थी गोविंदा को बर्बाद करने की मांग लेकर।

महमूद अली ने बताई गोविंदा से जुड़ी ये बात

एजाज खान के पॉडकास्ट पर फिल्म प्रोड्यूसर, राइटर महमूद अली पहुंचे थे। महमूद अली ने खुद को गोविंदा का करीबी बताया। बातचीत के दौरान उन्होंने एक औरत की बद्दुआ के बारे में बात की। महमूद अली ने बताया कि 1998 में गोविंदा ने एक डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हर्मेश मल्होत्रा की फिल्म दुल्हे राजा दी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। इसके बाद उन्हें अगली फिल्म ‘अंखियों से गोली मारे’ और ‘खुल्लम खुल्ला प्यार करें’ में साइन किया गया। फिल्म ‘खुल्लम खुल्ला प्यार करें के प्रोड्यूसर टीटू शर्मा थे।

बाढ़ में बह गया था सामान

शिमला में फिल्म का ग्रैंड सेट लगाया गया था। अली ने बताया कि उस समय मुंबई से ट्रक भर का सारा सामान और लोग शिमला गए थे। ग्रैंड सेट बनाया गया। 18-19 दिनों तक सेट लगा रहा कि गोविंदा सेट पर शूटिंग के लिए आएंगे। लेकिन वो नहीं आए। महमूद अली ने आगे बताया कि गोविंदा ने प्रोड्यूसर से कहा कि शिमला में लगा सेट उनके लिए बहुत दूर हो जाएगा। ये सेट मुंबई में ही ले आया जाए। डायरेक्टर ने गोविंदा की बात मानते हुए शिमला में लगे सेट को वहां से हटाया और मुंबई के लिए निकल गए। लेकिन रास्ते में बाढ़ का सामना करना पड़ा और ट्रक भरा सारा सामान बर्बाद हो गया। मुंबई में फिल्म का दूसरा और नया सेट लगाया गया। इसकी शूटिंग पर भी गोविंदा नहीं पहुंचे। बार-बार टालते रहे।

गोविंदा

डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की हुई डेथ

हर्मेश मल्होत्रा को जानने वाले लोगों के मुताबिक गोविंदा ने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को करीब 7 साल इंजतार करवाया। 1998 में आई फिल्म दुल्हे राजा के बाद उनकी अगली फिल्म ‘खुल्लम खुल्ला प्यार करें’ अप्रैल 2005 में रिलीज हुई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और इसी साल नवंबर में हर्मेश मल्होत्रा का निधन हो गया। रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर की डेथ का कारण हार्ट अटैक था।

गोविंदा के लिए मांगी ये बद्दुआ

महमूद अली ने आगे बताया कि डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की डेथ के बाद उनकी पत्नी हर रोज जुहू से पैदल सिद्धिविनायक मंदिर पैदल जाती थी। वहां से की मौत के बाद पैदल मखदूम शाह बाबा दरगाह, फिर चर्च, सिर्फ एक ही दुआ मांगती थी गोविंदा की बर्बादी। महमूद अली ने कहा कि किसी का दिल नहीं तोडना चाहिए था, धोखा नहीं देना चाहिए था। बाद में जब गोविंदा ने जब फिल्म प्रोड्यूस की तब उन्हें ये समझ आया। महमूद ने ये भी बताया कि खुद गोविंदा भी ये सब स्वीकार करते हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडवो औरत जो मांगती थी गोविंदा को बर्बाद करने की दुआ? पैदल जाती थी सिद्धिविनायक