'द ट्रायल' फेम नूर मलाबिका ने किया सुसाइड, सोशल मीडिया पर यह था आखिरी पोस्ट
- The Trial: नूर मलाबिका दास की सुसाइड की खबर आने के बाद उनके फैंस में शोक का माहौल है। एक्ट्रेस ने काजोल स्टारर वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में अहम किरदार निभाया था।
काजोल स्टारर वेब सीरीज 'द ट्रायल' का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस नूर मलाबिका दास ने 6 जून को अपनी जान दे दी। ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सुपरहिट सीरीज में नूर ने अहम किरदार निभाया था। पुलिस ने मुंबई स्थित उनके घर से उनकी डेडबॉडी रिकवर की है। उनके पड़ोसियों ने घर से अजीब सी स्मेल आने की बात कही थी जिसके बाद पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा। अंदर उन्हें नूर की डेडबॉडी मिली। नूर का घर मुंबई के लोखंडवाला में स्थित है।
इन फिल्मों और सीरीज का रही हैं हिस्सा
नूर की उम्र 32 साल थी और वह असम से थीं। एक्टिंग इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने 'कतर एयरवेज' में बतौर एयर होस्टेड काम किया था। 'द ट्रायल' के अलावा नूर सिसकियां, वॉकमैन, तीखी चटनी, जघन्य उपाय, चरमसुख, देखी अनदेखी और बैकरोड हसल जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया था। नूर का यूं अचानक जाना उनके फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं।
पोस्ट में सैड सॉन्ट पर किया था परफॉर्म
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस मामले की अच्छी तरह पड़ताल करने को कहा है। एसोसिएशन का कहना है कि एक्ट्रेस द्वारा उठाए गए इस कदम की तह तक पहुंचना जरूरी है। नूर सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं और उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 63 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। एक्ट्रेस ने 5 दिन पहले आखिरी पोस्ट किया था जिसमें वो एक सैड सॉन्ग पर कैमरा के सामने परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। पोस्ट पर अब लोग उनकी आत्मा को शांति मिले ऐसे कमेंट कर रहे हैं।
नूर मलाबिका की आखिरी इंस्टा पोस्ट
पोस्ट के कैप्शन में नूर ने लिखा था कि बस एक ही चेहरा है और वो है नूर मलाबिका का चेहरा। एक चेहरा जो किसी और से मेल नहीं खाता और मुझे आइना देखने की जरूरत नहीं पड़ती। मेरी खूबसूरती आपका ही रिफ्लैक्शन है। एक्ट्रेस ने अपनी इस आखिरी पोस्ट में लिखा कि मेरा आइना दुनिया है कभी वो प्यारी होती है तो कभी अच्छी, कभी बेवकूफी भरी तो कभी चंचल, कभी शरारतों भरी तो कभी खुशमिजाज़, कभी दयालु होती है तो कभी शांत, कभी आग सी दहकती तो कभी बचकानी।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




