
The Raja Saab X Review: दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी या फेरा पानी! जानें प्रभास की 'द राजा साब' लोगों को कैसी लगी
'द राजा साब' के साथ प्रभास ने धांसू कमबैक किया है। मूवी में संजय दत्त भी लीड रोल में हैं। संजय दत्त ने लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस हॉरर कॉमेडी को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी।
The Raja Saab X Review: साउथ सुपरस्टार प्रभास बीते काफी वक्त से अपनी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हैं। प्रभास के फैंस 'द राजा साब' के रिलीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में प्रभास की ये मच अवेटेड फिल्म आज यानी 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के साथ प्रभास ने धांसू कमबैक किया है। मूवी में संजय दत्त भी लीड रोल में हैं। संजय दत्त ने लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस हॉरर कॉमेडी को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी। इसके ट्रेलर और टीजर ने तो दर्शकों का दिल जीता ही था। ऐसे में अब देखना ये है कि क्या ये दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई है या नहीं। तो चलिए देखते हैं 'द राजा साब' को लेकर लोगों ने ट्विटर पर क्या रिव्यू दिया है।
यहां देखें ट्विटर रिव्यू
'द राजा साब' लेकर लोगों के ट्वीट खूब सुर्खियों में हैं। एक यूजर ने प्रभास की एक्टिंग की तारीफ में लिखा, 'एक्टर प्रभास द्वारा किया गया हॉस्पिटल सीन एक्टिंग कमाल है।'
यूजर ने पोस्ट में लिखा है, 'प्रभास ने शानदार परफॉर्म किया है और बिग ब्रदर 2 के बाद अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। हालांकि, कमजोर स्क्रीनप्ले और कहानी कहने का तरीका फिल्म को पीछे खींचता है। कुल मिलाकर, एक औसत दर्जे की फिल्म।'
एक यूजर लिखता है, 'फर्स्ट हाफ जबरदस्त पिक होता है, खासकर संजय दत्त की तांत्रिक वाली बैक स्टोरी। वीएफएक्स सीक्वेंस कमाल के हैं। प्रभास की मौजूदगी भी अच्छी है, शुरुआत थोड़ी ठंडी है लेकिन आगे चलकर बेहतर हो जाती है। किलर सेकंड हाफ की जरूरत है।'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'कुछ सीन्स में जहां प्रभास अपनी ट्रेडमार्क कॉमेडी कर रहे हैं और गानों को जबरदस्त फिल्माया गया है उनके अलावा। पूरी फिल्म गड़बड़ और मिली-जुली प्रतिक्रिया वाली है, जो कि निराशाजनक है।'

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




