Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडThe Raja Saab High Budget Prabhas And Other Cast Salaries
प्रभास की द राजा साब है काफी महंगी, जानें कितने करोड़ का है बजट और एक्टर की फीस

प्रभास की द राजा साब है काफी महंगी, जानें कितने करोड़ का है बजट और एक्टर की फीस

संक्षेप:

The Raja Saab : द राजा साब शुक्रवार को रिलीज हो गई है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसको लेकर काफी समय से बज है। अब आपको बताते हैं फिल्म का बजट और स्टार कास्ट की फीस।

Jan 09, 2026 10:56 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रभास की फिल्म द राजा साब शुक्रवार को रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज था और अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो सब इस मूवी को लेकर कई चीजें जानना चाहते हैं जैसे मूवी का बजट क्या है और सभी एक्टर्स ने फिल्म के लिए कितनी फीस ली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कितनी ली प्रभास ने फीस

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास जो आम तौर पर 150 करोड़ रुपये चार्ज करते थे, लेकिन द राजा साब के लिए उन्होंने 100 करोड़ रुपये लिए हैं।

बाकी स्टार कास्ट की फीस

बाकी स्टार कास्ट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त वहीं इस फिल्म के लिए 5-6 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। अनुपम खेप नहीं 1 करोड़। मालविका मोहनन जो इस फिल्म के जरिए टॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं वह मूवी के लिए 2 करोड़ रुपये ले रही हैं। निधि अग्रवाल को 1-1.5 करोड़ मिल हैं। वहीं रिद्धि कुमार को 3 करोड़। वहीं एक्टर ब्रह्मांडम 80 लाख रुपये ले रहे हैं।

फिल्म का बजट

फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट 400-450 करोड़ है।

भूल भुलैया से कम्पैरिजन

बता दें कि द राजा साब का अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया से कम्पैरिजन किया जा रहा है। इस बारे में बात करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर ने कहा, हमें इस फिल्म को फैंटेसी के हिसाब से डिजाइन किया है भारत के बड़े स्टार को दिमाग में रखते हुए तो इसलिए विजुअल एलिमेंट्स और बैकग्राउंड स्टोरी सब अलग है।

ये भी पढ़ें:सालार से भी कम हुई है ‘द राजा साब’ की एडवांस बुकिंग, जानें पहले दिन कितना कमाएगी

फिल्म को मारुति ने डायरेक्ट किया है और लिखा भी उन्होंने है। इसे पीपल मीडिया फैक्टरी और आईवीवाय एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें प्रभास, संजय दत्त, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, जरीना वाहब अहम किरदार में हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।