Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडThe Raja Saab Day 7 Box Office Collection Prabhas Film First Week India Total Net Collection 130 crore
द राजा साब बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा पा रही दम, 7वें दिन कमाए कितने करोड़?

द राजा साब बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा पा रही दम, 7वें दिन कमाए कितने करोड़?

संक्षेप:

The Raja Saab Box Office: प्रभास की द राजा साब बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है, लेकिन अब तक फिल्म 150 करोड़ के करीब भी नहीं पहुंची है।

Jan 15, 2026 10:54 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रभास की पैन इंडिया हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाने से चूक गई है। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म का बिजनेस बता रहा है कि फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई है। फिल्म रिलीज को एक हफ्ता हो गया है, लेकिन फिल्म 150 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। फिल्म ने आज यानी 7वें दिन सिंगल डिजट में कमाई की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिल्म का 7वें दिन कैसा रहा फिल्म का हाल?

sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने आज यानी गुरुवार को 5.49 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट) की कमाई की है। वहींं, फिल्म के 7 दिन की कमाई की बात करें तो भारत में द राजा साब का नेट कलेक्शन 130.24 करोड़ हो गया है।

पिछले सात दिनों की कमाई

द राजा साबकमाई
पहला दिन53.75 करोड़
दूसरा दिन26 करोड़
तीसरा दिन19.1 करोड़
चौथा दिन6.6 करोड़
पांचवा दिन4.8 करोड़
छठा दिन5.35 करोड़
सातवां दिन5.49 करोड़

पिछले चार दिनों से द राजा साब केवल सिंगल डिजट में कमाई कर रही है। सोमवार को फिल्म ने 6.6 करोड़ की कमाई की थी। मंगलवा को 4.8 करोड़, बुधवार को 5.35 करोड़ की कमाई और गुरुवार को 5.49 करोड़ की कमाई की है।

हिंदी भाषा में पिछले सात दिनों की कमाई

प्रभास की द राजा साब 5 भाषाओं में रिलीज हुई है। हिंदी में इस फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन 5.1 करोड़, तीसरे दिन 4.65 करोड़, चौथे दिन 1.5 करोड़, 5वें दिन 1.4 करोड़ औ छठे दिन 2 करोड़ की कमाई की। 7वें दिन में हिंदी भाषा का डेटा अभी सामने नहीं आया है।

कितनी है द राजा साब की आईएमडीबी रेटिंग?

द राजा साब में प्रभास के अलावा संजय दत्त, मालविका मोहन, निधि अग्रवाल और बोमन ईरानी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मारुति ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को 3.9 की आईएमडीबी रेटिंग मिली है।

डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।