
The Raja Saab Day 5: ताश के पत्तों की तरह बिखर गया बिजनेस, मंगलवार को बस इतनी रही कमाई
The Raja Saab Day 5: द राजा साब मूवी की कमाई का ग्राफ ताश के पत्तों के महल की तरह बिखरता चला गया है। शनिवार से शुरू हुई फिल्म की कमाई में गिरावट लगातार नीचे जाती गई है और मंगलवार का हाल सबसे बुरा रहा है।
साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी फिल्म 'द राजा साब' में बेहिसाब पैसा फूंकने के बाद भी मेकर्स वो कमाल नहीं कर पाए, जिसकी इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी। फिल्म की पांचवें दिन तक की कमाई के आंकड़े सैकनिल्क पर आ चुके हैं और साफ है कि भले ही फिल्म की शुरुआती कमाई बहुत अच्छी रही हो, लेकिन जनता का फाइनल डिसीजन यही है कि उन्हें यह मूवी पसंद नहीं आई है। तो चलिए जानते हैं कितनी रही फिल्म की सोमवार की कमाई और कितना हुआ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका अभी तक का कलेक्शन।
धमाकेदार रही थी इस फिल्म की शुरुआत
'द राजा साब' का टीजर और ट्रेलर काफी दमदार था। इसके VFX ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। सिनेमाघरों में बीते गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ 15 लाख रुपये कमाए और दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़कर 53 करोड़ 75 लाख रुपये हो गया। लेकिन यह ग्रोथ इसलिए नहीं थी कि कमाई बढ़ गई थी, बल्कि इसलिए थी क्योंकि तेलुगू वर्जन को बाकियों से पहले रिलीज किया गया था। शुक्रवार को जब बाकी भाषाओं में फिल्म रिलीज हुई तो कमाई का ग्राफ चढ़ना ही था।
ताश के पत्तों की तरह बिखर गया बिजनेस
लेकिन फिर शनिवार को इसने महज 26 करोड़ रुपये कमाए और साफ हो गया कि लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई है। क्योंकि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को कमाई 51.63% घट गई थी। बावजूद इसके कि वीकेंड था, लोग यह फिल्म देखने नहीं पहुंचे। रविवार को कमाई का ग्राफ और नीचे आया और आंकड़ा घटकर महज 19 करोड़ रुपये रह गया। देखना यह था कि सोमवार को फिल्म का क्या हाल होता है और एक तो मंडे प्रेशर ऊपर से फिल्म के लिए भयंकर निगेटिव माउथ पब्लिसिटी, सोमवार की कमाई महज 6 करोड़ 60 लाख रुपये रही।
द राजा साब की अभी तक की कमाई
मंगलवार को खबर लिखे जाने तक प्रभास की फिल्म ने सिर्फ 4 करोड़ 85 लाख रुपये कमाए हैं। इस तरह फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी तक की कुल नेट कमाई 119 करोड़ 45 लाख रुपये रही है। बता दें कि फिल्म की कमाई का लगातार नीचे आता ग्राफ देखकर मेकर्स ने इसमें कुछ ऐसे बदलाव किए थे, जिनके आधार पर माना जा रहा था कि शायद कमाई बेहतर हो, लेकिन कुछ नए सीन्स जोड़ देने से जाहिर है कि मूवी का चार्म वापस नहीं आएगा। विशेषज्ञों की मानें तो फिल्म शायद ही 3 हफ्ते भी थिएटर्स में टिक पाएगी।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




