Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडThe Raja Saab Day 3 Box Office Collection 11 January Weekend 20 Crore Know India Total Collection Prabhas Film
द राजा साब वीकेंड पर नहीं कर पाई कमाल, तीसरे दिन हुई सिर्फ इतने करोड़ की कमाई

द राजा साब वीकेंड पर नहीं कर पाई कमाल, तीसरे दिन हुई सिर्फ इतने करोड़ की कमाई

संक्षेप:

The Raja Saab Box Office: प्रभास की फिल्म द राजा साब का जादू बॉक्स ऑफिस पर नजर नहीं आ रहा है। रविवार को भी फिल्म अपना कमाल दिखा पाने में असफल रही। रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने 20 करोड़ की कमाई की है। 

Jan 11, 2026 10:50 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रभास की फिल्म द राजा साब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म से जैसी उम्मीद थी उस तरह से फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस नहीं है। फिल्म ने तीन दिन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। आज यानी रविवार को भी फिल्म अपना कमाल नहीं दिखा पाई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

द राजा साब ने तीसरे दिन कमाए कितने करोड़?

sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने भारत में तीसरे दिन यानी 11 जनवरी को नेट कलेक्शन 20 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट) की कमाई की है। रविवार की कमाई शनिवार से भी कम है। शनिवार को फिल्म ने 26 करोड़ की कमाई की थी।

प्रभास की द राजा साब का टोटल कलेक्शन?

9 जनवरी रिलीज से पहले साउथ के राज्यों में फिल्म का स्पेशल शो था। इस फिल्म ने रिलीज से पहले स्पेशल शो में 9.15 करोड़ की कमाई की थी। पहले दिन फिल्म ने 53.75 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़ और तीसरे दिन 20 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 108.90 करोड़ हो गया है।

द राजा साबकितनी हुई कमाई
जीरो डे (स्पेशल शो)9.15 करोड़
डे 153.75 करोड़
डे 226 करोड़
डे 320 करोड़

किस भाषा में कितनी हुई द राजा साब की कमाई?

पहले दिन के मुकाबले द राजा साब की दूसरे दिन 51.63 पर्सेंट कम कमाई की थी। पहले दिन प्रभास की फिल्म ने तेलुगु भाषा में 47 करोड़, हिंदी में 6 करोड़, तमिल में 55 लाख, कन्नड़ में 10 लाख और मलयालम में 10 लाख कमाए थे।

ये भी पढ़ें:ट्रोलिंग के बाद री-एडिट हुई 'द राजा साब', जोड़ा गया 8 मिनट का यह फाइट सीक्वेंस

दूसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने तेलुगु भाषा में 20.65 करोड़, हिंदी में 5.1 करोड़, तमलि भाषा में 15 लाख, कन्नड़ में 6 लाख और मलयालम भाषा में 4 लाख की कमाई की थी।

द राजा साब को मारुति ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इस फिल्म का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री ने किया है। द राजा साब एक पैन इंडिया हॉरर कॉमेडी है।

डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।