LIVE: द राजा साब का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, धुरंधर को दे डाली मात

Jan 09, 2026 10:08 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

The Raja Saab Box Office Collection Report: प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में बॉलीवुड के संजय दत्त और बोमन ईरानी भी हैं।

LIVE: द राजा साब का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, धुरंधर को दे डाली मात

The Raja Saab Opening Day Collection: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज हो गई है। ये हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसमें प्रभास के साथ बोमन ईरानी और संजय दत्त मेन लीड में हैं। फिल्म के शुरुआती रिव्यूज मिले-जुले आ रहे हैं। हालांकि, एडवांस बुकिंग प्रभास की पिछली फिल्म ‘सालार’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ से कम हुई है। वहीं दूसरी तरफ हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में लोग ये जानने के लिए बेताब हैं कि ‘द राजा साब’ पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी। आइए बताते हैं।

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (LIVE Update)

‘द राजा साब’ ने एडवांस बुकिंग के जरिए 15.31 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि फिल्म पहले दिन 65 से 70 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। अगर फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़ो की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार (9 जनवरी)

दोपहर 3 बजे तक - 14.39 करोड़ रुपये

दोपहर 4 बजे तक - 15.34 करोड़ रुपये

शाम 5 बजे तक - 19.19 करोड़ रुपये

शाम 6 बजे तक - 21.01 करोड़ रुपये

शाम 7 बजे तक -23.34 करोड़ रुपये

रात 8 बजे तक - 26.9 करोड़ रुपये

रात 9 बजे तक - 30.42 करोड़ रुपये

रात 10 बजे तक - 32.46 करोड़ रुपये

नोट: इन आंकड़ों में समय के साथ बदलाव होता रहेगा। फाइनल आंकड़े जानने के लिए लाइव हिन्दुस्तान के इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाए रखिएगा।

द राजा साब

‘धुरंधर’ ने पहले दिन कितना कमाया था?

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 36 दिन हो गए हैं। ये फिल्म सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये की कमाई की थी। मतलब ‘द राजा साब’ ने पहले दिन 30.42 करोड़ रुपये की कमाई कर ‘धुरंधर’ को पछाड़ दिया है। ‘धुरंधर’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो 36 दिन में इसने 793.29 करोड़ कमा लिए हैं।

फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले क्या बोल रहे हैं?

प्रभास की ‘द राजा साब’ देखने वाले दर्शकों का कहना है कि फिल्म का दूसरा हाफ बेहतर है। एक में लिखा, “दूसरा हाफ पहले हाफ से थोड़ा बेहतर है। मैंने हाल में जितनी भी फिल्में देखी हैं उनमें से इस फिल्म की एडिटिंग और डायरेक्शन सबसे खराब है।” दूसरे ने लिखा, “ये हॉरर कॉमेडी फिल्म है, लेकिन हंसी नहीं आ रही थी।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;