The Raja Saab: एडवांस बुकिंग कम फिर भी पठान और एनिमल को पछाड़ सकते हैं प्रभास, जानें गणित

Jan 09, 2026 11:43 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

The Raja Saab Box Office Projection Day 1: द राजा साब के ओपनिंग डे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हिसाब किताब शुरू हो चुका है। एडवांस बुकिंग कम होने पर भी यह एनिमल और पठान को क्यों पीछे छोड़ सकती है, जानें।

The Raja Saab: एडवांस बुकिंग कम फिर भी पठान और एनिमल को पछाड़ सकते हैं प्रभास, जानें गणित

प्रभास की फिल्म द राजा साब आज यानी शुक्रवार 9 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। मूवी 5 भाषाओं में रिलीज हो रही है। इसमें हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु भाषाएं शामिल हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुक्रवार सुबह तक 15.31 करोड़ के आसपास हुई थी। पहले दिन की एडवांस बुकिंग प्रभास की पिछली कई फिल्मों की तुलना में काफी कम है हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ओपनिंग में यह कुछ बड़े स्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है। यहां चेक करें कि क्या वजहें हैं कि प्रभास की द राजा साहब पहले दिन एनिमल और पठान जैसी फिल्मों को पछाड़ सकती है।

मच अवेटेड फिल्म है राजा साब

प्रभास की फिल्म राजा साब का जॉनर हॉरर-कॉमेडी है। ड्यूरेशन 3 घंटे 10 मिनट के आसपास है। फिल्म पैन इंडिया रिलीज है। प्रभास की मास अपील बहुत है। राजा साब उनकी मच अवेटेड फिल्म है। इंट्रेस्टिंग बात है कि इस जॉनर की फिल्म उन्होंने पहले कभी नहीं की है। इस लिहाज से राजा साब से लोगों को काफी उम्मीदे हैं। हालांकि फिल्म उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है, यह आने वाला समय बताएगा। इससे पहले हम कुछ पॉइंट्स पर नजर डालते हैं जिस वजह से माना जा रहा है कि ओपनिंग डे पर यह 70 करोड़ तक कमाई कर लेगी।

प्रभास की राजा साब की तुलना कुछ दूसरे सुपरस्टार्स से करें तो वह संभावित आंकड़े में पहले दिन की कमाई में टॉप पर दिख रहे हैं।

एक्टरफिल्मडे 1 बॉक्स ऑफिस (इंडिया नेट)
प्रभासद राजा साब65-70 करोड़ (अनुमानित)
शाहरुख खानपठान55+ करोड़
रणबीर कपूरएनिमल63.80 करोड़
थलापति विजयलियो64.8 करोड़
सलमान खानटाइगर 344.5 करोड़

क्या हैं चैलेंज

रणवीर सिंह की ब्लॉक बस्टर अभी भी थिएटर्स में है तो राजा साहब का स्क्रीन शेयर हिंदी बेल्ट में कम हो गया है। दर्शकों पर अभी तक धुरंधर का खुमार है तो प्रभास की हिंदी ऑडियंस भी कम हो सकती है।

क्या है फायदा

थलापति विजय की फिल्म जना नायगन (जन नेता) भी 9 जनवरी को रिलीज हो रही थी। अगर यह साथ में रिलीज होती तो बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिलता। अब इसकी रिलीज कैंसल हो गई है जो कि द राजा साब के लिए राहत है। जना नायगन ने अभी तक अगली रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।

वॉक-इन ऑडियंस

प्रभास मास एक्टर हैं। फिल्म फेस्टिव वीकेंड यानी मकर संक्रांति के आसपास रिलीज हो रही है तो एडवांस बुकिंग के बजाया कई दर्शक सीधे टिकट लेकर भी फिल्म देखेंगे। यह आंकड़ा छोटे शहरों में ज्यादा देखने को मिलेगा।

देखें ट्रेलर

सोलो रिलीज

द राजा साब से जना नागयन (जन नेता) का कॉम्पिटीशन खत्म हो गया। फिल्म भारत में 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है।

पेड स्क्रीनिंग

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में गुरुवार को द राजा साब के पेड प्रीमियर शोज हुए हैं। जिसका टिकट 1000 रुपये तक में बेचा गया।

बढ़ा टिकट का दाम

9 जनवरी से जो रेग्युलर शोज चलेंगे उनमें आंध्र प्रदेश में सिंगल स्क्रीन टिकट का प्राइस करीब 150 रुपये बढ़ाया गया है। वहां टिकट अब करीब 300 रुपये के आसपास पड़ेगा। यह पैसा पब्लिक डिमांड को देखते हुए कुछ ही समय के लिए बढ़ाया गया है। वहीं आंध्र प्रदेश में मल्टीप्लेक्स का प्राइस 200 रुपये तक ज्यादा किया गया है। नया दाम 377 रुपये प्रति सीट है। यह बढ़ा पैसा शुरू के दस दिनों तक लागू रहेगा।

एक्स्ट्रा शो

आंध्र प्रदेश में पब्लिक डिमांड को देखते हुए शुरू के 10 दिन राजा साब का एक्स्ट्रा शो चलाने की अनुमति दी गई है। पहले सामान्यतौर पर 4 शो होते थे जो कि अब 5 होंगे।

क्या है शुरुआती रिव्यू

ये तो रही ओपनिंग डे की बात, पहले दिन लोग स्टारडम और मास अपील की वजह से जाएंगे। प्रभास की फिल्म आगे कैसा परफॉर्म करती है, यह बात वर्ल्ड ऑफ माउथ पर भी डिपेंड करेगी। बता दें कि शुरुआती ट्विटर रिव्यूज देखें जाएं तो कई लोगों को फिल्म ने निराश किया है। वहीं कई को क्लाइमैक्स और प्रभास का परफॉर्मेंस पसंद आ रहा है। लोगों को लग रहा है कि स्टोरी टेलिंग का तरीका घिसा-पिटा है। यहां चेक करें ट्विटर रिव्यू

डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े और एडवांस बुकिंग के विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव

काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स


और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;