द राजा साब का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 8वें दिन हुई बस इतनी कमाई

Jan 16, 2026 10:28 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

The Raja Saab Box Office: प्रभास की द राजा साब का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल है। फिल्म ने 8वें दिन सिर्फ 2.71 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने अबतक 130 करोड़ से ज्यादा कमाई की है। 

द राजा साब का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 8वें दिन हुई बस इतनी कमाई

प्रभास, संजय दत्त और निधि अग्रवाल की फिल्म द राजा बाद बॉक्स ऑफिस पर बहु धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। उम्मीद की जा रही थी द राजा साब बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी, लेकिन फिल्म ने प्रभास के फैंस को निराश किया है। फिल्म ने 8वें दिन केवल 2.71 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट) की कमाई की है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल है।

8वें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल?

sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में 130.25 करोड़ की कमाई की है। वहीं, फिल्म ने 8वें दिन 2.71 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का भारत में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 132.96 करोड़ (नेट) का हो गया है।

7वें दिन किस भाषा में हुई कितनी कमाई?

फिल्म ने 7वें दिन 5.5 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने तेलुगु भाषा में 4.25 करोड़, हिंदी में 1.15 करोड़, तमिल में 4 लाख, कन्नड़ में 5 लाख और मलयालम भाषा में 1 लाख रुपये की कमाई की है।

द राजा साबहिंदी भाषा में कमाई
पहले दिन6 करोड़
दूसरे दिन5.1 करोड़
तीसरे दिन4.65 करोड़
चौथे दिन1.5 करोड़
पांचवे दिन1.4 करोड़
छठे दिन2 करोड़
सातवें दिन1.15 करोड़

पहले हफ्ते किस भाषा में की कितनी कमाई?

पहले हफ्ते की बात करें तो फिल्म ने 130.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने पहले हफ्ते तेलुगु भाषा में 106.8 करोड़, हिंदी में 21.8 करोड़, तमिल में 1.06 करोड़, कन्नड़ में 36 लाख और मलयालम भाषा में 23 लाख की कमाई की है।

कब रिलीज होगी प्रभास की स्पिरिट?

प्रभास की बात करें तो आज ही उनकी अपकमिंग फिल्म स्पिरिट की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है। स्पिरिट अगले साल 5 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक भी बाहर आ चुका है। प्रभास की स्पिरिट के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;