Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडThe Raja Saab Box Office Collection Prabhas Movie Earn 141 Crore Total
The Raja Saab BO : प्रभास की फिल्म औंधे मुंह गिरी, जानें अब तक कितने करोड़ कमाए

The Raja Saab BO : प्रभास की फिल्म औंधे मुंह गिरी, जानें अब तक कितने करोड़ कमाए

संक्षेप:

द राजा साब की मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है और फिल्म ने उम्मीद से भी काफी कम कमाई की है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

Jan 21, 2026 06:07 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रभास की फिल्म द राजा साब की कमाई में गिरावट आती जा रही है। वहीं मंगलवार को तो फिल्म 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। मंगलवार को मूवी ने सिर्फ 0.84 करोड़ की कमाई की है जो कि काफी कम है। फिल्म ने अब तक यानी 13 दिन में टोटल 141.54 करोड़ की कमाई कर ली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म ने जो ज्यादा कमाई की है वो भी तेलुगु वर्जन से की है। हिंदी वर्जन से फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

द राजा साबकलेक्शन
पहला हफ्ता130.25 करोड़
शुक्रवार3.5 करोड़
शनिवार3 करोड़
रविवार2.6 करोड़
सोमवार1.35 करोड़
मंगलवार0.84 करोड़
टोटल141.54 करोड़

द राजा साब की पूरी स्टार कास्ट

द राजा साब को मारुति ने डायरेक्ट किया है और टीजी विश्वा प्रसाद ने इसे प्रोड्यूस किया है पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले। फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वाहब भी हैं।

फिल्म की स्टोरी

द राजा साब की स्टोरी की बात करें तो यह एक आदमी की स्टोरी है जो अपने दादा को खोजने निकलता है और तभी उसे उसके परिवार के कुछ सीक्रेट्स का पता चलता है।

फिल्म को क्रिटिक्स से नहीं मिला अच्छा रिस्पॉन्स

फिल्म को लेकर रिलीज से पहले काफी बज था, लेकिन जब मूवी रिलीज हुई तो क्रिटिक्स द्वारा द राजा साब को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और इससे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें:स्पिरिट की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब दस्तक देगी प्रभास-तृप्ति की फिल्म

लीक हुई थी मूवी

एक और दिक्कत का जो फिल्म ने सामना किया वो यही कि जब मूवी रिलीज हुई थी उसी के अगले दिन लीक भी हो गई थी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।