Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडThe Raja Saab Box Office Collection Prabhas Movie Earn 113 Crore In 5 Days
The Raja Saab Bo : प्रभास की फिल्म 5वें दिन औंधे मुंह गिरी, जानें कितने करोड़ कमाए

The Raja Saab Bo : प्रभास की फिल्म 5वें दिन औंधे मुंह गिरी, जानें कितने करोड़ कमाए

संक्षेप:

प्रभास की फिल्म द राजा साब के सोमवार की यानी 5वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है और 5वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है।

Jan 13, 2026 06:33 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रभास की फिल्म द राजा साब जिसकी रिलीज से पहले काफी बज था उसकी सोमवार को कमाई में भारी गिरावट आई है। फिल्म ने पहले सोमवार को सिर्फ 5.4 करोड़ की कमाई की है। हालांकि अभी यह क्लीयर नहीं कि ये सिर्फ एक भाषा में है या सभी भाषा को मिलाकर।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि फिल्म के 5 दि के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने अब तक 113.4 करोड़ की कमाई कर ली है।

गुरुवार9.15 करोड़
शुक्रवार53.75 करोड़
शनिवार26 करोड़
रविवार19.1 करोड़
सोमवार5.4 करोड़
टोटल113.4 करोड़

400 करोड़ का है बजट

फिल्म की कमाई में इतनी गिरावट नहीं आनी चाहिए क्योंकि फिल्म को अभी बहुत ज्यादा कमाना होगा नहीं तो द राजा साब फ्लॉप हो जाएगी। फिल्म का बजट 400 करोड़ है जो कि बहुत ज्यादा है तो अगर मूवी को प्रॉफिट में रहना है तो 400 से ज्यादा की कमाई करनी होगी।

द राजा साब को मारुति ने डायरेक्ट किया है और इसे लिखा भी है। वहीं मूवी को पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवीवाय एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और जरीना वाहब हैं।

द राजा साब की स्टोरी

द राजाब की स्टोरी एक आदमी की है जो अपने दादा को खोजने निकलता है और तभी उसे अपने परिवार के पास्ट के डार्क सीक्रेट के बारे में पता चलता है। मूवी को क्रिटिक्स से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है।

ये भी पढ़ें:प्रभास की फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन, ये फिल्म डे 1 में ही बनी थी 121 करोड़ी

धुरंधर और इक्कीस से टक्कर

वैसे इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर और इक्कीस से टक्कर है। ये दोनों फिल्में पहले से रिलीज हुई पड़ी हैं। इक्कीस तो ज्यादा नहीं, लेकिन धुरंधर को अब भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। धुरंधर ने सोमवार को 2.25 करोड़ कमाए हैं वहीं इक्कीस ने 0.35 करोड़।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।