The Raja Saab BO : प्रभास की फिल्म में थोड़ी आई उछाल, अब तक कमाए इतने करोड़

Jan 23, 2026 08:03 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

प्रभास की फिल्म द राजा साब की कमाई में गुरुवार को थोड़ी उछाल आई है। जानें अब तक फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई कर ली है।

The Raja Saab BO : प्रभास की फिल्म में थोड़ी आई उछाल, अब तक कमाए इतने करोड़

प्रभास की फिल्म द राजा साब को लेकर रिलीज से पहले जितना बज था, उतना अच्छा रिस्पॉन्स फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर नहीं मिल रहा है। कुछ दिनों से फिल्म की कमाई में गिरावट ही होती जा रही है, लेकिन गुरुवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल आया है।

गुरुवार को द राजा साब ने 0.51 करोड़ कमाए हैं। बुधवार को फिल्म ने 0.7 करोड़ ही कमाए थे तो अब तक फिल्म ने टोटल 142.71 करोड़ कमा लिए हैं भारत में।

द राजा साबबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहला हफ्ता130.25 करोड़
शुक्रवार3.5 करोड़
शनिवार3 करोड़
रविवार2.6 करोड़
सोमवार1.35 करोड़
मंगलवार0.8 करोड़
बुधवार0.7 करोड़
गुरुवार0.51 करोड़
टोटल142.71 करोड़

द राजा साब की स्टोरी

फिल्म की बात करें तो यह एक हॉरर, सस्पेंस से भरी मूवी है। द राजा साब की स्टोरी एक ऐसे शख्स की है जो अपने दादा को खोजने निकलता है और तब उसे उसके परिवार के डार्क सीक्रेट्स के बारे में पता चलता है।

फिल्म का बजट और प्रभास की फीस

रिपोर्ट्स के मुताबिक 400 करोड़ बजट है। वहीं प्रभास ने मूवी के लिए 100 करोड़ लिए हैं। द राजा साब के लिए प्रभास ने अपनी फीस कम की थी। इससे पहले तक वह एक फिल्म के 150 करोड़ रुपये लेते थे।

फिल्म की पूरी स्टार कास्ट

फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, जरीना वाहब भी हैं।

बता दें कि द राजा साब रिलीज के अगले ही दिन ऑलाइन लीक हो गई थी जो फिल्म मेकर्स के लिए भी काफी चैलेंजिंग था।

प्रभास की अगली फिल्म

द राजा साब के बाद अब प्रभास फिल्म स्पिरिट में नजर आएंगे। मूवी में उनके साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। वहीं संदीप रेड्डी वांगा ने मूवी को डायरेक्ट किया है। तृप्ति के साथ प्रभास की यह पहली फिल्म है। फैंस इस जोड़ी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।