Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडThe Raja Saab Box Office Collection Prabhas Film Earn 140 Crore
The Raja Saab : प्रभास की फिल्म का सोमवार को हुआ बुरा हाल, अब तक कमाए इतने करोड़

The Raja Saab : प्रभास की फिल्म का सोमवार को हुआ बुरा हाल, अब तक कमाए इतने करोड़

संक्षेप:

प्रभास की हॉरर थ्रिलर फिल्म द राजा साब को लेकर रिलीज से पहले काफी बज था, लेकिन फिल्म की कमाई उस हिसाब से कम हो रही है। जानते हैं अब तक मूवी ने कितने करोड़ कमा लिए हैं।

Jan 20, 2026 06:21 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रभास की फिल्म द राजा साब की सोमवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है और फिल्म की कमाई हर दिन के साथ गिरती ही जा रही है। सोमवार को अब फिल्म ने सिर्फ 1.15 करोड़ की कमाई की है जबकि रविवार को फिल्म ने 2.6 करोड़ कमाए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वैसे फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो द राजा साब ने अब तक 140.50 करोड़ की कमाई कर ली है।

द राजा साबकलेक्शन
पहला हफ्ता130.25 करोड़
शुक्रवार3.5 करोड़
शनिवार3 करोड़
रविवार2.6 करोड़
सोमवार1.15 करोड़
टोटल140.50 करोड़

द राजा साब की कहानी

फिल्म की बात करें तो यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें प्रभास का किरदार एक रॉयल परिवार से होता है। वह डिसाइड करता है कि अपने दादा की प्रॉपर्टी बेचेगा। लेकिन बाद में पता चलता है कि वो एक हॉन्टेड जगह है।

फिल्म की बाकी स्टार कास्ट

द राजा साबू को मारुति ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, बोमन ईरानी, जरीना वाहब भी हैं।

रिलीज के अगले दिन लीक हो गई थी मूवी

फिल्म की रिलीज के अगले ही दिन द राजा साब ऑनलाइन लीक भी हो गई थी। ऐसी रिपोर्ट्स भी हैं कि यूएस के कई रेस्टोरेंट्स में फिल्म के पाइरेटेड वर्जन को दिखाया भी गया था।

ये भी पढ़ें:स्पिरिट की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब दस्तक देगी प्रभास-तृप्ति की फिल्म

द राजा साब का बजट

रिपोर्ट्स के मुताबिक द राजा साब का बजट लगभग 400 करोड़ है। फिल्म काफी बड़े बजट में बनी है, ऐसे में जिस हिसाब से कमाई हो रही है, फिल्म को नुकसान ना हो। वहीं प्रभास ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस भी कम कर दी थी। इस फिल्म के लिए प्रभास ने सिर्फ 100 करोड़ लिए थे। पहले जबकि वह हर मूवी के 150 करोड़ रुपये लेते थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।