
Box Office: लगातार नीचे जा रहा कमाई का ग्राफ, राजा साब के लिए लागत निकालना भी मुश्किल
The Raja Saab Box Office: प्रभास की फिल्म द राजा साब सोशल मीडिया पर काफी निगेटिविटी झेल रही है और इसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी नजर आ रहा है। जानिए कमाई का अभी तक का गणित।
साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक छठे दिन यानी बुधवार को केवल 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मारुथि के निर्देशिन में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 124.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म की पहले दिन ओपनिंग बहुत शानदार रही, लेकिन उसके बाद से कमाई का ग्राफ लगातार नीचे जाता गया।
लगातार नीचे जाता गया फिल्म का बिजनेस
पहले दिन फिल्म ने 53.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। लेकिन दूसरे दिन ही कलेक्शन 51.63 प्रतिशत गिरकर 26 करोड़ रुपये पर आ गया। तीसरे दिन 19.1 करोड़ और चौथे दिन 6.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। पांचवें दिन फिल्म ने 4.8 करोड़ रुपये कमाए, जो चौथे दिन से 27.27 प्रतिशत कम था।
फिल्म की कास्ट और आगे कमाई के आसार
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो प्रभास के अलावा संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी और रिद्धि कुमार ने फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म को ओपनिंग डे पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था लेकिन फिर लगातार निगेटिव माउथ पब्लिसिटी की वजह से कलेक्शन में लगातार गिरावट आई है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म अपनी रफ्तार बरकरार रख पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




