Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडThe Raja Saab Box Office Collection Day 3 Prabhas Sanjay Dutt Movie Competition With Dhurandhar
Box Office: 'द राजा साब' नहीं दिखा पाई वीकेंड पर अपना जलवा, इतने करोड़ में सिमाटी कमाई

Box Office: 'द राजा साब' नहीं दिखा पाई वीकेंड पर अपना जलवा, इतने करोड़ में सिमाटी कमाई

संक्षेप:

प्रभास की 'द राजा साब' को मारुति ने डायरेक्ट किया है। प्रभास की 'द राजा साब' का रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से सामना हुआ। ऐसे में कलेक्शन की बात करें तो 'द राजा साब' को लेकर उम्मीद थी कि ये वीकेंड में अपना जलवा दिखाएगी, लेकिन ऐसा नजर नहीं आ रहा है।

Jan 10, 2026 07:41 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द राजा साब' को लेकर उनके फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। ऐसे में प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मूवी में प्रभास के साथ फिल्म में संजय दत्त और बोमन ईरानी लीड रोल में हैं। 'द राजा साब' को क्रिटिक्स और दर्शकों के शानदार रिव्यू मिले हैं। ऐसे में अब 'द राजा साब' के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने शनिवार को कितना कलेक्शन कर लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वीकेंड में क्या रहा 'द राजा साब' का कलेक्शन?

प्रभास की 'द राजा साब' को मारुति ने डायरेक्ट किया है। प्रभास की 'द राजा साब' का रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से सामना हुआ। 'धुरंधर' लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी दहाड़ लगा रहा है। ऐसे में कलेक्शन की बात करें तो 'द राजा साब' को लेकर उम्मीद थी कि ये वीकेंड में अपना जलवा दिखाएगी, लेकिन ऐसा नजर नहीं आ रहा है। करीब 450 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'द राजा साब' ने एडवांस बुकिंग में 9.15 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, ओपनिंग डे पर प्रभास की फिल्म ने 53.75 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की। ऐसे में अब इसके दूसरे दिन की कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'द राजा साब' ने शनिवार को खबर लिखने तक 14.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 77.32 करोड़ रुपये हो गया है।

'द राजा साब' की कास्ट

प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द राजा साब' में बोमन ईरानी और संजय दत्त मेन लीड में हैं। इनके अलावा फिल्म में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, जरीना वहाब जैसे शानदार एक्टर है। फिल्म में संजय दत्त अनोखे किरदार में हैं और अपने लुक से इंप्रेस कर रहे हैं। इससे पहले प्रभास बाहुबली, सालार और कल्कि 2898 एडी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।