सालार और कल्कि 2898 एडी से भी कम हुई है ‘द राजा साब’ की एडवांस बुकिंग, जानें पहले दिन कितना कमाएगी
The Raja Saab: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ सिनेमाघरों में लोगों का मनोरंजन कर रही है। एडवांस बुकिंग की बात करें तो इस फिल्म की तेलुगू में सबसे ज्यादा टिकट्स बिकी हैं।

The Raja Saab Advance Booking: प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है। तेलुगू राज्यों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन पैन-इंडिया में फिल्म को लेकर खासा चर्चा नहीं हो रही है। ये बात फिल्म एडवांस बुकिंग में भी साफ नजर आ रहा है। ‘द राजा साब’ की ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘सालार’ से भी कम टिकट्स बिकी हैं।
‘द राजा साब’ की एडवांस बुकिंग
| भाषा | ग्रॉस कलेक्शन | टिकट्स |
|---|---|---|
| तेलुगू | 13,92,87,613 | 4,92,095 |
| तमिल | 15,88,544.84 | 15,099 |
| मलयालम | 1,98,357.2 | 1,302 |
| कन्नड़ | 2,42,460 | 1,513 |
| हिंदी | 1,18,18,591 | 52,902 |
| कुल | 15,31,35,566 [15.31 Cr] | 5,62,911 |

द राजा साब vs कल्कि 2898 AD vs सालार
मारुति के डायरेक्शन में बनी ‘द राजा साब’ तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हो रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द राजा साब’ की एडवांस बुकिंग के जरिए 5,62,911 टिकट्स बिकी हैं और फिल्म ने कुल 15.31 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं ‘कल्कि 2898 एडी’ की बात करें तो इस फिल्म की 20,93,904 टिकट्स बिकी थीं और फिल्म ने 55.11 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। वहीं ‘सालार’ 22,38,346 टिकट्स की एडवांस बुकिंग के जरिए 48.94 करोड़ (ग्रॉस) कमाए थे।
बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन
‘द राजा साब’ की एडवांस बुकिंग बिक्री देर से शुरू हुई थी। फिर भी फिल्म की 5,62,911 टिकट्स बिक गईं। इसका मतलब ये है कि इस फिल्म की ओपनिंग अच्छी होगी। शुक्रवार (9 जनवरी) सुबह तक जो आंकड़े सामने आए हैं उससे ये समझ आ रहा है कि ‘द राजा साब’ पहले दिन 70 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि, असल आंकड़े तो रात तक ही पता चल पाएंगे।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




