The Paradise Box Office Day 8: पहले हफ्ते 'द पैराडाइज' की कमाई ने किया हैरान, सौ करोड़ के पार हुई नानी की फिल्म

लाइव हिन्दुस्तान
share

फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी एक दमदार और अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

The Paradise Box Office
पहले हफ्ते 'द पैराडाइज' की कमाई ने किया हैरान

The Paradise Box Office Collection Day 8: साउथ सुपरस्टार नानी की एक्शन ड्रामा फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ था। इस मूवी के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। ऐसे में तेलुगु मूवी 'द पैराडाइज' कल यानी 24 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस एक्शन पीरियॉडिक ड्रामा को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। एक्शन थ्रिलर 'द पैराडाइज' में साउथ सुपरस्टार नानी ने लीड रोल नजर आ रहे हें। 'द पैराडाइज' को जहां पहले बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर: द मूवी' जैसी फिल्मों के साथ कॉम्पिटिशन था। वहीं, आज अजय देवगन की 'दृश्यम 3' इसे टक्कर देने के लिए रिलीज हो रही है। नानी के लिए अब मुश्किलें बढ़ने वाली है।आज 'द पैराडाइज' को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' ने गुरुवार को कितना कमाया?

एक हफ्ते में 'द पैराडाइज' ने किया शानदार कलेक्शन?

फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी एक दमदार और अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आएंगे। खास बात ये है कि नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' का ट्रेलर रिलीज किए बिना ही इसे सीधे पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के बाद अब इसके रविवार के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं, जो काफी शानदार है। 'द पैराडाइज' ने एडवांस बुकिंग में 11.60 करोड़ रुपये और ओपनिंग डे पर 4.65 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, अब मूवी को रिलीज हुए एक हफ्ते हो गए हैं। नानी ने फिल्म ने फर्स्ट वीक 108.20 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के अर्ली अनुसार, 'द पैराडाइज' ने गरुवार को 3.30 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 108.20 करोड़ रुपये हो गया है।

अन्य भाषाओं में हुई कितनी कमाई

'द पैराडाइज' तेलुगु के अलावा हिंदी और तमिल भाषा में भी रिलीज हुई है। इस फिल्म ने हिंदी में 10.00 करोड़ रुपये, तेलुगु में 96.02 करोड़ रुपये और तमिल भाषा में 2.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया हे।

'द पैराडाइज' के बारे में

'द पैराडाइज' फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। 24 सितंबर 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट है। 'द पैराडाइज' के प्रोड्यूसर सुधाकर चेरुकुरी हैं। इस फिल्म में नानी, राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्णी, मोहन बाबू जैसे स्टार्स नजर आए हैं। बता दें कि 'द पैराडाइज' मूवी का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है। वहीं, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसमें नानी और राघव जुयाल ने जमकर डांस किया था। फिल्म में नानी का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिला है. नानी को लंबे बालों में एक्शन करते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा नानी जल्द ही Bloody Romeo मूवी में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो रोमियो के रोल में हैं। फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडपहले हफ्ते 'द पैराडाइज' की कमाई ने किया हैरान, सौ करोड़ के पार हुई नानी की फिल्म