'द लास्ट हाउस' में नहीं मिला इन 3 सवालों का जवाब? जानिए क्या था क्लाइमैक्स का मतलब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटप्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'द लास्ट हाउस' की कहानी दिमाग चकरा देती है, लेकिन इसके कुछ सवाल ऐसे थे जिनके जवाब ज्यादातर लोगों को समझ में नहीं आए। तो चलिए जानते हैं।

The Last House
नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द लास्ट हाउस' बीते कुछ दिनों में टॉप 10 की लिस्ट में नंबर वन पर पहुंच गई है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही फिल्म 'द लास्ट हाउस' काफी पसंद की जा रही है। शुरुआत से लेकर आखिर तक यह मूवी काफी इंगेजिंग रहती है, लेकिन इसके कुछ सवालों के जवाब हमें नहीं समझ आते हैं। आज जानेंगे ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब। लेकिन उससे पहले यह समझते हैं कि आखिर फिल्म का कॉन्सेप्ट क्या था और इसके जरिए डायरेक्टर और राइटर हमें क्या बताने की कोशिश कर रहे थे। फिल्म की शुरुआत मछली पकड़ रहे एक ऐसे शख्स (जेसन) के सीन से होती है, जो एक मछली को पकड़कर भी इसलिए छोड़ देता है, क्योंकि वह अभी छोटी है। दूसरी तरफ समुद्र में तूफान आने के आसार बनते नजर आते हैं।

क्यों घरों में बंद किए जाते हैं लोग?

लुईस लिटेरियर के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्रकृति और इंसान के बीच टकराव को दिखाती है। कैसे जब इंसान कुदरत को बर्बाद करने की चरम सीमा पर पहुंच जाएगा तब एक दिन कुदरत भी अपने ही अंदाज में पलटवार करेगी। जमीन और समंदर को गंदा करने की हद के बाद सागर की गहराई से कुछ ऐसे मिथकीय जीव निकल आते हैं जो इंसानों को वैसी ही सजा देना चाहते हैं, जैसी उसने कुदरत और उसके जीवों को सालों तक दी है। इसीलिए वो इंसान को भी उसके घरों में वैसे ही कैद कर देते हैं जैसे इंसान ने मछलियों को एक्वेरियम और परिंदों को पिंजरों में हमेशा बंद रखा है।

आखिर में क्यों खुलता है दरवाजा?

एक सवाल यह भी था कि जब इन समुद्री जीवों ने पूरी दुनिया को घरों में बंद करके बेमौत मार ही दिया था, तो फिर वो सालों तक जेसन के परिवार को घर में बंद रखने के बाद खुद ही दरवाजा खोलकर अंदर क्यों आ जाते हैं? इसका जवाब क्लाइमैक्स में छिपा है जब जेसन का परिवार आखिरकार आजाद होता है और पाता है कि पूरी दुनिया खत्म हो चुकी है, वो आखिरी परिवार हैं जो जिंदा बचे हैं। दरअसल वह पृथ्वी पर बचा आखिरी घर होता है, लेकिन सालों बंद रहने के बाद भी वो लोग जिंदा रहते हैं। ऐसे में उन्हें मारने के लिए समुद्री जीवों को अंदर आना ही पड़ता है।

फिर कहां गायब हो जाते हैं दानव?

ये समुद्री दानव क्लाइमैक्स में जेसन का घर जमीन में समा जाने की अफरा तफरी के बीच अचानक कहां गायब हो जाते हैं इस सवाल का जवाब भी लोगों को नहीं समझ आया था। दरअसल जेसन उनमें से एक समुद्री जीव की जान बक्श देता है और दया के बदले में दया करते हुए वह जीव भी उसके परिवार को छोड़ देता है। आखिर में घर ढहने से जो गड्ढा होता है, इसके जरिए ये समुद्री जीव एक बार फिर समंदर में समा जाते हैं। इसके बाद स्क्रीन पर डे 1 लिखकर आता है, जिसके मतलब है कि इंसान और कुदरत के बीच दोस्ती का पहला दिन।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'द लास्ट हाउस' में नहीं समझ आईं ये 3 बातें? जानिए क्या था क्लाइमैक्स का मतलब