'द केरल स्टोरी 2' के मेकर्स फिल्म रिलीज से पहले स्क्रीनिंग नहीं चाहते : केरल हाई कोर्ट

Feb 25, 2026 12:32 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

द केरल स्टोरी 2 को लेकर काफी समय से बज है। फिल्म को लेकर काफी विवाद चल रहा है और इस बीच केरल हाई कोर्ट ने फिल्म के मेकर्स को लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया है।

'द केरल स्टोरी 2' के मेकर्स फिल्म रिलीज से पहले स्क्रीनिंग नहीं चाहते : केरल हाई कोर्ट

द केरल हाई कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि अपकमिंग मूवी द केरल स्टोरी 2, केरल जैसे राज्य को नेगेटिव दिखाती है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक केरल हाई कोर्ट ने अब फिल्म को कोर्ट में स्क्रीनिंग करने के संबंध में फिल्म प्रोड्यूसर्स के रुख पर चिंता जाहिर की है क्योंकि कोर्ट फिल्म को दी गई सेंसर क्लीयरेंस की जांच कर रही है।

मेकर्स नहीं चाहते कोर्ट फिल्म देखे

जस्टिस बेचू कुरियन थोमस का कहना है कि मेकर्स नहीं चाहते कि कोर्ट यह फिल्म देखे। जज ने कहा, आप नहीं चाहते कि अदालत फिल्म देखे। आप चाहते हैं कि इस मुद्दे का फैसला इस आधार पर किया जाए कि यह याचिका निजी मुकदमा है या सार्वजनिक मुकदमा।

मंगलवार सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फिल्म देखने की इच्छा जाहिर की, यह देखते हुए कि पेटिशनर्स का कन्सर्न है क्योंकि फिल्म को सच्ची घटना से प्रेरित के रूप में प्रोजेक्ट किया जा रहा है और इसके टाइटल में राज्य का नाम प्रमुखता से लिया गया है। हालांकि सीक्वल की कहानी का केरल से कोई वास्तविक संबंध नहीं है।

सीबीएफसी सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग

कोर्ट ने यह ऑब्जर्वेशन उन तीन याचिकाओं की सुनवाई के दौरान की जो लोगों द्वारा फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के साथ-साथ सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) द्वारा दिए गए सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग करते हुए दायर की गई थीं।

हालांकि लंचटाइम के बाद जब सुनवाई हुई तो सीनियर काउंसल एस श्रीकुमार जो प्रोड्यूसर्स की तरफ से केस लड़ रहे थे, उन्होंने कहा कि कोर्ट को पहले डिसाइड करना चाहिए कि पेटिशन जो कोर्ट में पेश हुई है वो पब्लिक मुकदमा है या प्राइवेट।

जस्टिस थोमस बोलते हैं कि प्रोड्यूसर्स फिल्म को कोर्ट को दिखाने में इंट्रेस्टेड नहीं हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

द केरल स्टोरी 2 की बात करें तो फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है और इसमें उल्क गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगी।

बता दें कि जबसे इस फिल्म के पोस्टर रिलीज हुए हैं तबसे मूवी को लेकर काफी विवाद चल रहे हैं। कई लोग तो फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब देखते हैं कि आगे जाकर क्या फैसला लिया जाता है मूवी को लेकर।

वहीं सीबीएफसी ने द केरल स्टोरी 2 को 16 कट्स और मोडिफिकेशन के बाद फिल्म को यूए 16 प्लस सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म के कुछ किसिंग और रेप सीन को कम करने को कहा गया है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।