केरल स्टोरी 2 पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी , बोले- आजकल चलन बन गया है, पैसों के लिए…

Feb 20, 2026 11:59 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

केरल स्टोरी 2 पर छिड़े विवाद पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रेसिडेंट मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी का कहना है कि पैसा कमाने के लिए डायरेक्टर्स कुछ भी फेक नैरेटिव फैला रहे हैं। इससे हिंदू-मुस्लिमों के बीच तनाव बढ़ रहा है।

केरल स्टोरी 2 पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी , बोले- आजकल चलन बन गया है, पैसों के लिए…

विपुल शाह की अपकमिंग फिल्म द केरल स्टोरी 2 पर विवाद छिड़ा है। कई लोगों को इसके कॉन्टेंट पर आपत्ति है और कहना है कि एक विशेष समुदाय को टारगेट करने के लिए फिल्म बनी है। अब ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने भी इस मामले पर गुस्सा निकाला है। उनका कहना है कि आजकल एक ट्रेंड बन गया है कि डायरेक्टर पैसा कमाने के लिए कुछ भी करते हैं। आजकल की फिल्में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा रही हैं और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खत्म कर रही हैं।

क्या बोले मौलाना शहाबुद्दीन

केरल स्टोरी 2 फर्जी कहानियों पर आधारित कहानी है। आजकल कुछ फिल्म डायरेक्टर्स का चलन चल चुका है कि पैसा कमाना है, फिर वो चाहे जैसे हो। उदयपुर फाइल्स, कश्मीर या अजमेर फाइल्स जैसी कहानियां साम्प्रदायिक तनाव को बढ़ाने वाली हैं, हिंदु-मुस्लिम भाईचारे को खत्म करने वाली हैं। ऐसे ही ये केरल स्टोरी 2 में लव जिहाद दिखाया गया। मुस्लिम लड़कियां हैं, लव जिहाद से प्रेरित हैं। मुस्लिम लड़कियों को गलत काम करते हुए दिखाया गया। मुस्लमानों को बदनाम करने के लिए साजिश के तहत इस तरह का काम किया जा रहा है। इस तरह की सारी फिल्में सिर्फ पैसा कमाने के लिए हैं। इनका तहजीब या कल्चर से कोई मतलब नहीं है। ये समाज को कुछ अच्छा नहीं देती हैं बल्कि समाज के अंदर जहर घोल रही हैं।

केरल स्टोरी 2 ट्रेलर पर क्यों है विवाद

केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर आने के बाद इसका कई जगहों पर विरोध हो चुका है। ट्रेलर की शुरुआत में दिखता है, सच्ची घटनाओं से प्रेरित। मूवी में देश के अलग-अलग राज्य जैसे राजस्थान और मध्यप्रदेश दिखते हैं। ट्रेलर में एक मौलाना बोलते दिखते हैं कि 25 साल में पूरा भारत इस्लामिक स्टेट होगा और पूरे देश में शरिया कानून लागू होगा। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे नाबालिग लड़कियों को बहलाकर उनका मुस्लिम लड़कों से निकाह करवाया जाता है फिर टॉर्चर किया जाता है। कई राज्यों की कहानियां दिखाई गई हैं। मूवी में कुछ सीन्स पर भी आपत्ति है जैसे हिंदू लड़की को जबरन पकड़कर बीफ खिलाया जाता है। शादी के बाद जिस्म का सौदा किया जाता है।

प्रोड्यूसर का क्या है कहना

फिल्म प्रोड्यूसर विपुल शाह ट्रेलर पर छिड़े विवाद पर सफाई दे चुके हैं। उनका कहना है कि अगर किसी क्रिमिनल को एक्सपोज किया जाता है तो वह विरोध ही करेगा। कभी नहीं मानेगा कि वो टेररिस्ट है। विपुल का कहना है कि फिल्म बनाने का उद्देश्य ये है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हों।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।