द केरल स्टोरी 2 डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर भड़के, इन्होंने तो बाप-बेटी के अनैतिक संबंध पर मूवी बनाई…
अनुराग कश्यप के कमेंट पर गुस्साए द केरल स्टोरी 2 के डायरेक्टर कामाख्या सिंह ने उनको फिल्म द गर्ल इन येलो बूट्स की याद दिलाई है। कामाख्या का कहना है कि अनुराग ने पिता-पुत्री के अनैतिक संबंध पर फिल्म बनाई थी, वो सही था?

द केरल स्टोरी 2 पर अनुराग कश्यप के बयान का डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह का बयान चर्चा में है। फिल्म के कॉन्टेंट पर कई लोगों को आपत्ति है। इसके बीफ वाले सीन का भी विरोध हो रहा है। अनुराग कश्यप का कहना था कि बीफ तो छोड़ दो कोई किसी को जबरदस्ती खिचड़ी तक नहीं खिला सकता। इस पर कामाख्य सिंह ने ट्वीट करके जवाब दिया है। उनका कहना है कि अनुराग कश्यप अब मानसिक रूप से दुर्बल हो गए। कामाख्या बोले, इस आदमी को हर चीज से दिक्कत है।
कामाख्या बोले- आपका झूठ भी क्रिएटिव
कामाख्या नारायण सिंह ने अपना वीडियो डाला है। इसके साथ मैसेज लिखा है, डियर अनुराग सर, मुद्दा ये नहीं है कि फिल्म में क्या दिखाया गया- खिचड़ी, बीफ या कुछ और। असल सवाल है मर्जी और दवाब। किसी की मर्जी के खिलाफ तो खिचड़ी भी नहीं खिलाई जा सकती, तो अगर कोई फिल्म जबरन बदलाव या दबाव की बात उठाती है, तो उसे नफरत फैलाना कह देना, इंटलैक्चुअल डिसऑनेस्टी है। आपका झूठ भी क्रिएटिव फ्रीडम और हमारा सच भी प्रोपागैंडा। डिबेट फैक्ट्स और डेटा पर होनी चाहिए ना कि बुल**, बूट*** जैसे लेबेल्स लगाकर डिसकशन बंद करने पर।
'बेटियों को खिलाया जा रहा बीफ'
वीडियो में कामाख्या बोलते हैं, अनुराग कश्यपजी ने कहा है कि कोई किसी को ऐसे खिचड़ी भी नहीं खिलाता। मैं एकदम मानता हूं। कोई किसी को ऐसे लड्डू भी नहीं खिला सकता पर दुर्भाग्यवश हमारे समाज में मासूम बेटियों को, उनका धर्म परिवर्तन करने के लिए बीफ खिलाया जा रहा है। ये क्राइम है। प्रॉब्लम ये है कि अनुराग कश्यपजी अब मानसिक रूप से दुर्बल हो गए हैं। उन्हें हर चीज से दिक्कत है। उनको ब्राह्मणों से दिक्कत है, उन्हें नेटफ्लिक्स से दिक्कत है, उनको फिल्म इंडस्ट्री से दिक्कत है। उस आदमी को हर चीज से दिक्कत है। उन्होंने एक फिल्म बनाई थी, द गर्ल इन येलो बूट्स। उसमें इन्होंने कल्पना की है, एक पिता और पुत्री के अनैतिक संबंध की। एक सभ्य समाज में ये सोच से परे है, ये आदमी मानसिक रूप से दुर्बल हो गया है और समाज ने इसको सीरियसली लेना बंद कर दिया है। इनकी सारी फिल्में पिछले कई सालों से फ्लॉप हैं।
'परमात्मा सद्बुद्धि दे'
कामाख्या आगे बोलते हैं, मैं परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि इनको सद्बुद्धि दे। और रही बात केरल स्टोरी 2 वो सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म है। समाज में उसका ट्रेलर पसंद किया जा रहा है। धन्यवाद।
क्या बोले थे अनुराग
अनुराग कश्यप फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ के इवेंट में थे। उनसे पैप्स ने पूछा कि क्या केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर देखा है? इस पर अनुराग बोले, केरल स्टोरी एक शि* फिल्म है, यह बुल** प्रोपागैंडा है। ऐसे कौन बीफ खिलाता है? ऐसे कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है। बकवास पिक्चर। अनुराग बोले, वे लोग बस पैसा बनाकर सबको खुश करना चाहते हैं। लोगों को बांटना चाहते हैं। फिल्ममेकर लालची आदमी है। उसे बस पैसे कमाने हैं।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


