द केरल स्टोरी 2 का 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल? कमाए इतने करोड़

Mar 06, 2026 11:01 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

The Kerala Story 2 Day 2: द केरल स्टोरी 2 को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। फिल्म ने अबतक 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने आज यानी 6 मार्च को 2.50 करोड़ की कमाई की है। 

द केरल स्टोरी 2 का 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल? कमाए इतने करोड़

द केरल स्टोरी 2 के पहले हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड आ गया है। फिल्म ने पहले हफ्ते अपने लिए ठीकठाक कमाई कर ली है। पिछले शुक्रवार तक फिल्म की रिलीज पर तलवार लटकी हुई थी। विवादों के बीच फिल्म रिलीज होने में सफल रही है। हालांकि, आज यानी 8वें दिन फिल्म ने 7वें दिन से कम कमाई की है। आइए जानते हैं द केरल स्टोरी 2 का टोटल कलेक्शन।

द केरल स्टोरी 2 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

sacnilk.com के मुताबिक, द केरल स्टोरी 2 ने आज यानी 8वें दिन रात के 10 बजे तक 2.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 25.40 करोड़ (नेट कलेक्शन) है।

द केरल स्टोरी की 8 दिन की कमाई

द केरल स्टोरीफिल्म की कमाई
डे 10.75 करोड़
डे 24.65 करोड़
डे 34.75 करोड़
डे 42.5 करोड़
डे 5 4 करोड़
डे 6 3.5 करोड़
डे 72.75 करोड़
डे 8 2.50 करोड़

अपने ही फर्स्ट पार्टे से पीछे चल रही है द केरल स्टोरी 2

द केरल स्टोरी 2 साल 2023 में आई फिल्म द केरल स्टोरी का सीक्वल है। द केरल स्टोरी 2 कमाई के मामले में अपनी ही पहले पार्ट से पीछे चल रही है। द केरल स्टोरी ने पहले हफ्ते 81.14 करोड़ की कमाई की थी। पहले दिन फिल्म ने 8.03 करोड़, दूसरे दिन 11 करोड़, तीसरे दिन 16.3 करोड़, चौथे दिन 10.07 करोड़, 5वें दिन फिल्म ने 11.14 करोड़, छठे दिन 12 करोड़ और 7वें दिन 12.5 करोड़ की कमाई की थी।

द केरल स्टोरी 2 की कहानी

द केरल स्टोरी 2 का डायरेक्शन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। ये फिल्म तीन महिलाओं की कहानी को दर्शाती है जिनका धर्म बदलकर उन्हें कट्टरपंथ की ओर धकेला जाता है। इस फिल्म को लेकर कई लोगों ने विरोध किया था। कई लोगों ने फिल्म को प्रोपगंडा फिल्म बताया है। जो लोग इस मूवी को सपोर्ट कर रहे हैं वो फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। वो लोग डायरेक्टर की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म को कड़वा सच बताया है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।