The Kerala Story 2: होली के बावजूद कमा डाले इतने करोड़, अब प्रॉफिट जोन में कदम रखेगी फिल्म

Mar 04, 2026 10:57 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

The Kerala Story 2 Box Office: काफी विवादों के बाद बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो पाई फिल्म द केरल स्टोरी 2 की बॉक्स ऑफिस पर भले ही शुरुआत धीमी रही हो, लेकिन वक्त के साथ कमाई का ग्राफ लगातार बेहतर हुआ है।

The Kerala Story 2: होली के बावजूद कमा डाले इतने करोड़, अब प्रॉफिट जोन में कदम रखेगी फिल्म

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ लगातार मजबूत बनाए हुए है। धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने अब जो रफ्तार पकड़ी है, उसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले 6 दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए तकरीबन 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। माना जा रहा है कि हफ्ते भर के भीतर फिल्म अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट जोन में कदम रख जाएगी।

मंगलवार को दिखा जबरदस्त उछाल

अक्सर देखा जाता है कि वर्किंग डेज पर फिल्मों की कमाई गिर जाती है, लेकिन 'द केरल स्टोरी 2' के साथ मामला बिल्कुल उलटा रहा। फिल्म ने अपने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह सोमवार (2.5 करोड़) की तुलना में पूरे 60% की बढ़त थी। मंगलवार को आई इस तेजी ने यह साफ कर दिया है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ काम कर रहा है।

फिल्म TKS2 की छठवें दिन की कमाई

बुधवार को भी फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बनाए रखी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन भारत में 3.07 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि यह मंगलवार के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन फिल्म की कुल रफ्तार को देखते हुए इसे एक मजबूत पकड़ माना जा रहा है। एक कारण यह भी है कि बुधवार को ज्यादातर जगहों पर होली थी, और बावजूद इसके फिल्म इतनी कमाई करने में कामयाब रही। यह फिल्म अब धीरे-धीरे अपनी लागत निकालने की ओर बढ़ रही है।

अब तक कितने करोड़ कमा चुकी फिल्म

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के अब तक के सफर पर नजर डालें तो पहले शुक्रवार को इसने महज 0.75 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। शनिवार (4.65 करोड़) और रविवार (4.75 करोड़) को फिल्म को तगड़ा जंप मिला। सोमवार को आई गिरावट के बाद मंगलवार और बुधवार की कमाई ने साफ कर दिया है कि यह एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगी। फिल्म की अभी तक की कुल कमाई की बात करें तो यह खबर लिखे जाने तक 19.72 करोड़ रुपये कमा चुकी है। अगली सुबह आधिकारिक आंकड़े आने तक यह नंबर 20 करोड़ से ज्यादा हो जाएगा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।