Day 7: द केरल स्टोरी 2 की सात दिनों में कितनी कमाई हुई है, क्या ये फिल्म द केरल स्टोरी 1 को पछाड़ पाई?
The Kerala Story 2 Day 7 Box Office Collection: ‘द केरल स्टाेरी 2’ लगभग 28 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई है। वहीं सात दिनों में फिल्म की कमाई 30 करोड़ के आंकड़े के पास पहुंच गई है।

विवादों और कानूनी लड़ाइयों के बीच रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शुरुआती 7 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई है, लेकिन ‘द केरल स्टोरी 2’, ‘द केरल स्टोरी 1’ काे पछाड़ नहीं पाई है। आइए आपको बताते हैं कि सात दिनों में ‘द केरला स्टोरी 1’ और ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितने कलेक्शन किया है।
‘द केरल स्टोरी 2’ का सातवें दिन का कलेक्शन
‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले दिन मात्र 0.75 करोड़ की कमाई थी। वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन बढ़ा। दूसरे दिन (शनिवार) और तीसरे दिन (रविवार) फिल्म ने क्रमश: 4.65 करोड़ और 4.75 करोड़ का कारोबार किया। वीक डेज में फिल्म की कमाई में गिरावट आई। चौथे दिन (साेमवार) फिल्म ने 2.5 करोड़ कमाए। वहीं होली की वजह से पांचवें दिन (मंगलवार) फिल्म ने 4 कराेड़ और छठवें दिन (बुधवार) 3.5 करोड़ का कारोबार किया। अब सातवें दिन की बात करें तो Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 2.19 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही, फिल्म की कुल कमाई 22.34 करोड़ तक पहुंच गई है।
‘द केरल स्टोरी 1’ ने सात दिन में कितना कमाया था?
‘द केरल स्टोरी 1’ ने 8.03 करोड़ से ओपनिंग की थी और सात दिनों में कुल 81.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं ‘द केरल स्टोरी 2’ सात दिनों में सिर्फ 22.34 करोड़ कमा पाई है।
| बॉक्स ऑफिस | द केरल स्टोरी 1 | द केरल स्टोरी 2 |
|---|---|---|
| डे 1 | 8.03 करोड़ रुपये | 0.75 करोड़ रुपये |
| डे 2 | 11 करोड़ रुपये | 4.65 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 16.4 करोड़ रुपये | 4.75 करोड़ रुपये |
| डे 4 | 10.07 करोड़ रुपये | 2.5 करोड़ रुपये |
| डे 5 | 11.14 करोड़ रुपये | 4 करोड़ रुपये |
| डे 6 | 12 करोड़ रुपये | 3.5 करोड़ रुपये |
| डे 7 | 12.5 करोड़ रुपये | 2,19 करोड़ रुपये |
| कुल कलेक्शन | 81.14 करोड़ रुपये | 22.34 करोड़ रुपये |
विवाद और कहानी
कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म तीन महिलाओं की कहानी पर आधारित है, जिनका धर्मांतरण कर उन्हें कट्टरपंथ की ओर धकेला जाता है। फिल्म को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर काफी विरोध भी हो रहा है, जिसे कई लोग 'प्रोपेगेंडा' बता रहे हैं, तो कई इसे 'कड़वा सच'।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


