'द केरल स्टोरी 2' ने मंगलवार को किया कमबैक, पांच दिन में बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने करोड़!

Mar 03, 2026 10:33 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

The Kerala Story 2 Box Office: रिलीज से पहले और बाद में भी विवादों में बनी रही फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के बारे में माना जा रहा था कि सोमवार के बाद इसकी कमाई में गिरावट जारी रहेगी, लेकिन नतीजे बिलकुल उलट सामने आए हैं।

'द केरल स्टोरी 2' ने मंगलवार को किया कमबैक, पांच दिन में बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने करोड़!

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में फिर से बढ़त देखी गई है, जो फिल्म के लिए एक पॉजिटिव संकेत है। खबर लिखे जाने तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन 4 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 16.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

बॉक्स ऑफिस पर द केरल स्टोरी 2 की रफ्तार

फिल्म की शुरुआत शुक्रवार को काफी धीमी रही थी और पहले दिन इसने महज 0.75 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी उछाल देखा गया और इसने 4.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। रविवार को भी यह सिलसिला जारी रहा और फिल्म ने 4.75 रुपये करोड़ कमाकर अपने पहले वीकेंड को मजबूती दी। रिलीज के पहले से ही लगातार विवादों में रही इस फिल्म की IMDb रेटिंग खास नहीं होने के बावजूद इसे माउथ पब्लिसिटी का जबरदस्त फायदा मिल रहा है। इस फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था, लेकिन क्या दूसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल दिखा पाएगा या नहीं? इस सवाल का जवाब जल्द ही मिल जाएगा।

मंगलवार को सोमवार से भी बेहतर रही कमाई

फिल्मों के लिए पहला सोमवार यानी 'मंडे टेस्ट' सबसे टफ होता है। 'द केरल स्टोरी 2' ने सोमवार को 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। उम्मीद की जा रही थी कि मंगलवार को और ज्यादा गिरावट आएगी, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने सोमवार के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करते हुए 4 करोड़ रुपये कमाए। वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म की कमाई में करीब 35% का उछाल आना यह बताता है कि फिल्म में अभी दम बाकी है और समय के साथ यह अपनी लागत निकाल लेगी।

दिनकमाई
पहला दिन0.75 करोड़
दूसरा दिन4.65 करोड़
तीसरा दिन4.75 करोड़
चौथा दिन2.5 करोड़
पांचवां दिन4 करोड़ (खबर लिखे जाने तक)
कुल कमाई16.65 करोड़

क्या बजट रिकवर कर पाएगी फिल्म?

फिल्म का कुल बजट लगभग 28 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब तक की 16.04 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने अपनी आधी से ज्यादा लागत वसूल कर ली है। अगर बुधवार और गुरुवार में भी फिल्म इसी तरह का होल्ड बनाए रखती है, तो यह जल्द ही प्रॉफिट जोन में पहुंच जाएगी। फिल्म को अब तक मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, जहां कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा बता रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे सच्ची घटनाओं पर आधारित एक हिम्मत भरी कहानी मान रहे हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।