Box Office Day 4: स्पीड ब्रेकर साबित हुआ सोमवार, इतनी हुई TKS 2 की अब तक की कमाई

Mar 02, 2026 10:54 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

The Kerala Story 2 Box Office: रिलीज से पहले लंबे वक्त तक विवादों में उलझी रही फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' बॉक्स ऑफिस पर शुरू में तो लंबी छलांगें मारती नजर आई, लेकिन सोमवार को कैसा रहा इसका हाल? चलिए जान लेते हैं।

Box Office Day 4: स्पीड ब्रेकर साबित हुआ सोमवार, इतनी हुई TKS 2 की अब तक की कमाई

The Kerala Story 2 Box Office Collection: कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा सकी जो पहले पार्ट ने किया था। कई चुनौतियों के बाद फिल्म थिएटर्स में रिलीज तो हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार काफी सुस्त रही है। उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को IMDb पर महज 3.5 रेटिंग मिली है और मंडे टेस्ट में भी इसका रिस्पॉन्स बस कामचलाऊ रहा। फिल्म की सोमवार की कमाई महज 2 करोड़ 65 लाख रुपये रही। चलिए समझते हैं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अभी तक तक की चाल।

द केरल स्टोरी की चौथे दिन की कमाई

रिलीज के बाद पहले दिन फिल्म ने महज 75 लाख रुपये कमाए वहीं दूसरे ही दिन इसकी कमाई में 520% की ग्रोथ देखने को मिली। फिल्म की शनिवार की कमाई 4 करोड़ 65 लाख रुपये रही। तीसरे दिन भी फिल्म ने लगभग इतना ही बिजनेस किया और फिर चौथे दिन यह आंकड़ा गिरकर 1 करोड़ 62 लाख रुपये रह गया। फिल्म के पहले पार्ट की तुलना में दूसरे पार्ट की कहानी सिर्फ केरल तक सीमित नहीं रही है। फिल्म की अभी तक की कुल कमाई की बात करें तो सोमवार को खबर लिखे जाने तक यह आंकड़ा 12 करोड़ 80 लाख रुपये हो चुका है।

दिनकमाई
पहला दिन0.75 लाख
दूसरा दिन4.65 लाख
तीसरा दिन4.75 लाख
चौथा दिन2.65 लाख
कुल कमाई12.80 लाख

क्या है 'द केरल स्टोरी 2' की कहानी?

पिछले पार्ट की तरह ही इस पार्ट में भी मुस्लिम लड़कों के हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्मांतर कराने और उन्हें अपने मकसद के लिए इस्तेमाल करने के बारे में दिखाया गया है। हालांकि पार्ट-1 की तुलना में इस बार लव जिहाद की यह कहानी राजस्थान, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में हुई घटनाओं को छूती है। तीनों राज्यों में हुई घटनाएं किस तरह आपस में जुड़ी हुई हैं यह फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। लेकिन अपनी लागत निकालने के लिए इसे कुछ हफ्ते और बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना होगा। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इस महीने बॉक्स ऑफिस पर कई दमदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।