फिल्म जिसमें दिखी असली माफिया की फैमिली, प्रोड्यूसर ने अंडरवर्ल्ड डॉन संग कर ली डील
हॉलीवुड में एक फिल्म ऐसी बनी थी, जिसकी शूटिंग रोकने के लिए अंडरवर्ल्ड माफिया पीछे पड़ गया था। हालांकि प्रोड्यूसर ने इसे बहुत स्मार्टली मैनेज किया।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड के साथ कनेक्शन्स रखने की वजह से विवादों में आ गए थे। इसकी वजह से उन्हें लंबे वक्त तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कुछ इसी तरह का मिलता जुलता सा मामला हॉलीवुड में भी हुआ था। अंडरवर्ल्ड माफिया ने फिल्ममेकर्स और एक्टर्स के साथ कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, हालांकि इस सिचुएशन को हॉलीवुड ने इतना स्मार्टली हैंडल किया कि सदी की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक बना डाली और किसी को भी खास बड़ी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा।
प्रोड्यूसर के पीछे पड़ गए थे अंडरवर्ल्ड डॉन
फिल्म का नाम था 'द गॉडफादर' और इस मूवी में कम लोग जानते हैं कि कई असल माफियाज ने रोल प्ले किया था। फिल्म के कुछ सीन्स में आप देख सकते हैं कि कई लोग असल माफिया परिवार से नजर आ रहे हैं। हुआ यह था कि कोलंबो जो न्यूयॉर्क की कोलंबो क्राइम फैमिली के बॉस थे उनको यह मूवी की अनाउंसमेंट बिल्कुल पसंद नहीं आई। उनका मानना था कि ये मूवी उनके क्राइम बिजनेस पर बेवजह ध्यान खींच रही है। दिक्कत यह थी कि इस फिल्म में बहुत सारे इटैलियन अमेरिकन्स को क्रिमिनल दिखाया गया था। तो इस मूवी के प्रोडक्शन को रोकने के लिए उन्होंने पहले उनका एक बहुत बड़ा ट्रक चुरा लिया था।
अंडरवर्ल्ड माफिया के साथ साइन की यह डील
जो ट्रक चोरी हुआ उसमें कई मिलियन डॉलर के शूटिंग इक्विपमेंट थे। माफिया और गैंग्सटर कई दिनों तक फिल्म के प्रोड्यूसर ऐल रूडी की गाड़ी का पीछा करते रहे थे। उनकी गाड़ी पर गोलियां भी चलाई गई थीं। इसके बाद फिल्म के प्रोड्यूसर ने एक आइडिया लगाया। उन्होंने माफिया फैमिली से संपर्क किया और एक डील ऑफर की। उन्होंने माफिया परिवार से कहा कि वो उन्हें माफिया ना दिखाकर एक ऑर्गेनाइज्ड क्राइम की तरह दिखाएंगे। किस्मत से इस फिल्म में सिर्फ एक ही जगह पर माफिया शब्द इस्तेमाल हुआ था। इस तरह पूरी माफिया फैमिली ही फिल्म का हिस्सा बन गई और यह मूवी ब्लॉकबस्टर हिट रही।


