Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडThe Family Man Season 3 Release Date It is Manoj Bajpayee Vs Jaideep Ahlawat
अनाउंस हुई ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज डेट, ये दो सुपरस्टार्स होंगे सीरीज का हिस्सा

अनाउंस हुई ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज डेट, ये दो सुपरस्टार्स होंगे सीरीज का हिस्सा

संक्षेप:

The Family Man 3 Villain: अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड सीरिज ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीजन आने वाला है। ऑफिशियल अनाउंसमेंट के मुताबिक, ‘द फैमिली मैन 3’ में दो नए विलेन भी नजर आने वाले हैं।

Tue, 28 Oct 2025 03:20 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पॉपुलर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दर्शकों के लिए खुशखबरी है। ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन का टीजर रिलीज हो गया है। इतना ही नहीं, सीरीज की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। इसके साथ ही शो की स्टारकास्ट का भी खुलासा कर दिया गया है। जी हां, इस बार दो नए सुपरस्टार्स नजर आएंगे जो शो में विलेन का किरदार निभाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कैसा है टीजर?

टीजर की शुरुआत में श्रीकांत की पत्नी सुचित्रा (प्रियामणि) कहती हैं, “चार सालों में बहुत कुछ हुआ है—धृति कॉलेज में है, और अथर्व ने बैले डांस क्लासेस शुरू कर दी हैं। शुक्र है, कम से कम अब तो उसने कुछ अच्छा करना शुरू कर दिया है। लेकिन हमारे प्यारे तिवारी सर... पिछले चार सालों से वो बस एक ही काम कर रहे हैं।” इसके बाद कैमरा श्रीकांत की तरफ घूमता है और श्रीकांत गाने की प्रैक्टिस करते नजर आते हैं।

सीजन 3 में दो नए एक्टर्स की एंट्री

सीजन 3 की कहानी में इस बार और बड़ी चुनौतियां श्रीकांत के सामने आएंगी। जयदीप अहलावत ‘रुकमा’ और निम्रत कौर ‘मीरा’ के किरदारों में जबरदस्त विलेन बनकर सामने आएंगे। रुकमा और मीरा, श्रीकांत और उसके परिवार के लिए सीधा खतरा बनते दिखेंगे। इस बार न सिर्फ देश के भीतर बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी श्रीकांत को दुश्मनों का सामना करना पड़ेगा।

कब रिलीज हो रही है सीरीज?

सीरीज 21 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें मनोज बाजपेयी के साथ श्रेया धन्वंतर्य, हर्षल सिंहा, आश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, सुंदीप किशन, दर्शन कुमार, सीमा बिस्वास, गुल पनाग, दलिप ताहिल, विपिन शर्मा, जुगल हंसराज, आदित्य श्रीवास्तव जैसे टैलेंटेड एक्टर्स भी नजर आएंगे।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।