Sunil Thapa Death: द फैमिली मैन एक्टर सुनील थापा का निधन, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

Feb 07, 2026 03:57 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sunil Thapa Death News: नेपाली और बॉलीवुड एक्टर सुनील थापा ने 68 की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ है। सुनील थापा द फैमिली मैन और मैरीकॉम जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

Sunil Thapa Death: द फैमिली मैन एक्टर सुनील थापा का निधन, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

नेपाली एक्टर सुनील थापा ने शुक्रवार को अपनी अंतिम सांस ली। सुनील थापा बॉलीवपुड और भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील थापा का निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ है। सुनील थामा के काम की बात करें तो वो मनोज बाजपेयी की सीरीज द फैमिली मैन सीजन 3 और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैरी कॉम में नजर आए थे। सुनील थापा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 1981 में किया था। एक्टर बनने से पहले सुनील थापा मॉडलिंग करते थे।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ निधन

द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, थापा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें काठमांडू के थापाथली में नॉर्विक अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया था।

300 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम

सुनील थापा एक नेपाली सिनेमा के दिग्गज कलाकार थे जिन्होंने बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा में भी खूब काम किया। सुनील थापा ने 300 से ज्यादा नेपाली फिल्मों में काम किया था। सुनील थापा को उनके किरदार 'राते काइला' के लिए जाना जाता है। वो इस नाम से मशहूर भी थे।

एक्टिंग से पहले करते थे मॉडलिंग

फिल्मों में कदम रखने से पहले थापा ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में मॉडल के तौर पर की थी। अपने शुरुआती दिनों में थापा ने फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया था। वो जूनियर स्टेट्समैन मैगजीन के साथ काम करते थे।

मैरी कॉम में निभाया था ये रोल

थापा को प्रियंका चोपड़ा की मैरी कॉम के लिए फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी मिला था। फिल्म में सुनील ने प्रिंयका चोपड़ा के ट्रेनर का किरदार निभाया था। प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। मैरी कॉम को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।