
'द फैमिली मैन 3' इवेंट में मनोज बाजपेयी की ऑन स्क्रीन बेटी संग हुआ हादसा, सीढ़ियों से उतरते वक्त बिगड़ा बैलेंस
हाल ही में वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। लेकिन ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अश्लेषा ठाकुर के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद थी।
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'द फैमिली मैन' के पिछले दोनों सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया। लगातार प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। लेकिन ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अश्लेषा ठाकुर के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद थी।

सीढ़ियों पर गिरीं अश्लेषा ठाकुर
दरअसल, 'द फैमिली मैन 3' में मनोज बाजपेयी की बेटी धृति तिवारी का रोल प्ले करने वाली अश्लेषा ठाकुर के साथ ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हादसा हो गया। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अश्लेषा अपना बैलेंस खोती नजर आईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अश्लेषा ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान ब्लैक ड्रेस कैरी की थी। इसके साथ वो हाई हील्स पहने हुए नजर आईं, लेकिन जब वो सीढ़ियों से नीचे उतर रही थीं तो हील्स की वजह से उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो फिसल गईं। इस दौरा का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, प्रियामणि ने उन्हें संभाल लिया और उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई।
जानें कब रिलीज होगी 'द फैमिली मैन 3'
वेब सीरीज द फैमिली मैन के सीजन 3 में कई नए स्टार्स की एंट्री हुई है। इस बार मनोज बाजपेयी, शरीब हाश्मी के साथ जयदीप अहलावत भी धमाल मचाने वाले हैं। जयदीप अहलावत सीरीज में विलेन के रोल में नजर आएंगे। मनोज बाजपेयी की ये धांसू वेब सीरीज इसी महीने यानी 21 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है। फैंस को सीरीज के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




