'मैं दूसरे धर्म से आती हूं', अरबाज ने किया प्रपोज तो निकले निक्की के आंसू, बताया रिश्ते के खिलाफ हैं पिता
द 50 के बीते एपिसोड में देखने को मिला कि अरबाज पटेल ने गर्लफ्रेंड निक्की तंबोली को नेशनल टीवी पर प्रपोज किया। बॉयफ्रेंड का प्रपोजल देख निक्की तंबोली इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि उनके पिता इस रिश्ते के खिलाफ है क्योंकि अरबाज दूसरे धर्म से आते हैं।

द 50 के बीते एपिसोड में निया शर्मा और उर्फी जावेद मेहमान बनकर पहुंचीं। दोनों ने कंटेस्टेंट्स से मजेदार टास्क करवाए। लड़कों पर लड़कियों को इम्प्रेस करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस टास्क के दौरान अरबाज पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की तंबोली को नेशनल टीवी पर प्रपोज किया। अरबाज ने कहा कि वो निक्की को कलर्स के शो पर ही मिले थे और अब कलर्स के शो पर प्रपोज कर रहे हैं। अरबाज का प्रपोजल देख निक्की इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि उनके पिता इस रिलेशनशिप के खिलाफ हैं क्योंकि अरबाज दूसरे धर्म से आते हैं।
अरबाज और निक्की की कलर्स के शो पर हुई थी मुलाकात
अरबाज पटेल स्टेज पर आते हैं और कहते हैं कि टैलेंट बहुत है, बहुत लोगों को इम्प्रेस किया है, लेकिन कलर्स पर ही किसी ने मुझे इम्प्रेस किया था। अरबाज ने कहा कि निक्की उन्हें काफी बार बोलती थीं कि हमने एक दूसरे को ऑफिशियली प्रपोज नहीं किया है। अरबाज कहते हैं कि कलर्स ने ही जोड़ी बताई और उन्होंने सोचा था कि कभी मौका मिला तो वो कलर्स पर ही निक्की को प्रपोज करेंगे।
निक्की को देख शांत हो जाते हैं अरबाज पटेल
अरबाज निक्की को स्टेज पर लाते हैं और अपने घुटनों पर बैठते हैं। वो निक्की को बताते हैं कि वो उनसे कितना प्यार करते हैं। अरबाज कहते हैं कि उन्हें बहुत गुस्सा आता है, लेकिन निक्की को देखकर उनका सारा गुस्सा शांत हो जाता है। अरबाज ने कहा कि उन्हें न कोई उनके घर पर शांत करा पाता था, न कोई और, लेकिन निक्की को देखते ही वो शांत हो जाते हैं।
अरबाज संग रिलेशनशिप के खिलाफ निक्की के पिता
अरबाज पटेल का प्रपोजल देख निक्की तंबोली बहुत इमोशनल हो जाती हैं। उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं। निक्की कहती हैं कि वो हमेशा से चाहती थीं कि उनकी लाइफ में ये पल आए, लेकिन उन्हें डर भी लगता है क्योंकि उनके पिता उनके रिश्ते के खिलाफ हैं।
निक्की बोलीं- डेढ़ साल से साथ हैं हम, लेकिन…
निक्की कहती हैं- "ये पल हमेशा चाहा है कि हो, लेकिन डर भी लगता है क्योंकि मैं दूसरे धर्म से आती हूं। पिछले डेढ़ साल से साथ हैं हम, लेकिन मेरे पिता इस रिश्ते को अपना नहीं रहे हैं और मैं अपने पिता के खिलाफ गई हूं क्योंकि मेरी मां ने मुझे सिखाया है कि किसी के लिए अपने प्यार को नहीं त्यागना। डैड का एक प्यार अलग है और पार्टनर का एक प्यार अलग है। आशा करती हूं मेरे पापा इस चीज को समझें क्योंकि मैं अरबाज पटेल को प्यार करती हूं।"

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




