The 50: रजत दलाल की उम्र 30 साल है, प्रिंस नरूला और मैक्सटर्न की ऐज क्या है?

Feb 13, 2026 09:25 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

The 50 Contestants: ‘द 50’ में उर्वशी ढोलकिया को रजत दलाल की उम्र के बारे में पता चला तब वह दंग रह गईं। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि रजत 30 साल के हैं। आइए आपको प्रिंस नरूला और दिग्विजय राठी की उम्र बताते हैं।

The 50: रजत दलाल की उम्र 30 साल है, प्रिंस नरूला और मैक्सटर्न की ऐज क्या है?

रिएलिटी शो ‘द 50’ में रजत दलाल की उम्र रिवील हुई है। उर्वशी ढोलकिया और रजत दलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उर्वशी, रजत को समझाती हैं कि गुस्सा पर कंट्रोल रखा करो। मुझे जब पता चला कि तुम 30 साल के हो तब मैं दंग रह गई। मैं तुम्हे इसलिए समझा रही हूं क्योंकि तुम मेरे बेटे जितने हो। तो इस तरह आपको रजत दलाल की उम्र तो पता चल गई, लेकिन आपको ‘द 50’ के दूसरे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की उम्र पता है? नहीं! आइए बताते हैं।

करण पटेल

करण पटेल 42 साल के हैं। वह पहली बार किसी रिएलिटी शो का हिस्सा बने हैं। इससे पहले वह 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

प्रिंस नरूला

प्रिंस नरूला की उम्र 35 वर्ष है। उन्हें रिएलिटी शोज का 'किंग' कहा जाता है। वह 'रोडीज', 'स्प्लिट्सविला' और 'बिग बॉस 9' जीत चुके हैं। इसके अलावा, वह रोडीज में जज की भूमिका भी निभा चुके हैं।

शिव ठाकरे

शिव ठाकरे

शिव ठाकरे 36 साल के हैं। वह ‘बिग बॉस मराठी 2’ जीत चुके हैं और ‘बिग बॉस 16’ के रनर-अप रह चुके हैं। उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 13' में भी अपना दम दिखाया था।

फैजल शेख

फैजल शेख की उम्र 31 वर्ष है। टिकटॉक से स्टार बने मिस्टर फैजू आज एक बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वे 'खतरों के खिलाड़ी 12' और 'झलक दिखला जा 10' में रनर-अप रह चुके हैं।

दिग्विजय राठी

दिग्विजय राठी

दिग्विजय राठी सिर्फ 26 साल के हैं। 'रोडीज', 'बिग बॉस 18' और 'स्प्लिट्सविला' से अपनी पहचान बनाने वाले दिग्विजय राठी इस वक्त ‘द 50’ में हैं। वह अपने बेबाक अंदाज और तर्कों के लिए जाने जाते हैं।

मैक्सटर्न

मैक्सटर्न का असली नाम सागर ठाकुर है। उनकी उम्र 27 साल है। वह मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं। साल 2024 में मैक्सटर्न और एल्विश यादव की लड़ाई हुई थी जिसके बाद वह लाइमलाइट में आए थे।

अरबाज पटेल निक्की तंबोली

अरबाज पटेल

अरबाज पटेल मॉडल और रिएलिटी शो पर्सनैलिटी हैं। वह ‘बिग बॉस मराठी 5’ और ‘स्प्लिट्सविला X5’ के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 12 मई 1999 को हुआ था। वह 26 साल के हैं।

समरी

कंटेस्टेंटउम्र
करण पटेल42 साल
प्रिंस नरूला35 साल
शिव ठाकरे36 साल
मिस्टर फैजू31 साल
दिग्विजय राठी26 साल
मैक्सटर्न27 साल
अरबाज पटेल26 साल
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;