चाहत पांडे ने रिजेक्ट किया सपना चौधरी का ऑफर, कहा- रजत दलाल के पास दिल नहीं है
The 50 Chahat Pandey Rajat Dalal: ‘बिग बॉस’ के बाद अब चाहत पांडे और रजत दलाल ‘द 50’ में साथ खेलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों का हैशटैक राहत ट्रेंड कर रहा है।

‘द 50’ के लेटेस्ट एपिसोड में रजत दलाल और चाहत पांडे छाय रहे। दरअसल, टास्क के बाद लक्ष्य कहते हैं, ‘हम रजत के लिए इंडियन लड़की ढूंढ रहे हैं।’ इस पर सपना चौधरी कहती हैं, ‘शो के बाद मैं चाहत को रजत के घर ले जाने का प्लान बना रही हूं।’ चाहत, रजत के घर जाने से मना कर देती है। चाहत कहती है, ‘मैंने रजत को बहुत पहले ही मना कर दिया था। रजत के पास दिल नहीं है।’
‘वाह वाह राम जी, जोड़ी क्या बनाई’
रजत और चाहत का टॉपिक यहीं खत्म नहीं हुआ। टास्क के दौरान कंटेस्टेंट को अपने सिर पर बुक्स रखकर शेल्फ तक जाना था। इस दौरान रजत, चाहत की सिर पर बुक्स रखने में मदद कर रहे थे। चाहत और रजत को साथ देख अरबाज पटेल, फैजू, दिग्विजय राठी और अन्य सदस्य ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म का गाना 'वाह वाह राम जी, जोड़ी क्या बनाई' गाकर उन्हें चिढ़ाने लगे।
रजत की मस्ती
इतना ही नहीं, बुक्स वाले टास्क के बाद जब ‘द लायन’ ने दूसरे टास्क के लिए टीम बनाने का काम दिया तब रजत ने अरबाज पटेल और निक्की तंबोली से मजाक में कहा, ‘मेरी चाहत को डेंजर जोन में मत डालना।’
एपिसोड में और क्या-क्या हुआ
एपिसोड की शुरुआत में, प्रिंस नरूला और सिवेत तोमर को 'द लायन' ने डेयर और नो डेयर टास्क दिया। ‘द लायन’ ने उन्हें 75 लाख के बदले तीन कंटेस्टेंट को अनसेफ जोन में भेजने की पावर दी। ऐसे में प्रिंस और सिवेत ने फैजू, रजत दलाल और अदनान खान को अनसेफ जोन में भेज दिया। इतना ही नहीं, एपिसोड के अंत में चार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री भी हुई।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


