
'थामा' के किसिंग सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, इन डायलॉग्स को बदलवाया, कुछ शब्द करवा दिए म्यूट
Thamma CBFC Changes: हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' की रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिसमें किसिंग सीन की लंबाई में कम करने से लेकर कुछ डायलॉग्स को म्यूट करना शामिल है।
मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'थामा' की रिलीज में अब बस 2 दिन बाकी हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को UA सर्टिफिकेट दिया है, यानि बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी उम्र के लोग इस फिल्म का मजा थिएटर्स में जाकर ले सकेंगे। लेकिन साथ ही साथ कई जगहों पर बदलाव भी किए गए हैं, जो हो सकता है कि कुछ सीन्स का मजा फीका या आधा कर दें। CBFC ने तीन जगह पर ऑडियो कट लगाया है और एक सीन बदलने को कहा है। इसके अलावा भी कई जगहों पर छोटे-बड़े बदलाव किए गए हैं।
सेंसर बोर्ड ने 5 सेकंड छोटा कराया सीन
सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एक सीन में खून पीने की आवाज को कम किए जाने को कहा है। इसके अलावा एक जगह पर 'अलेक्जेंडर' की जगह 'सिकंदर' शब्द इस्तेमाल करने को कहा। फिल्म में एक जगह पर 'अश्वत्थामा' शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जिसे बोर्ड ने म्यूट करने को कहा है। सेकेंड हाफ में एक जगह पर 'आजादी दूंगा' की जगह 'अय्याशी करता हूं' का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। फिल्म में एक किसिंग सीन है जिसकी लंबाई को सेंसर बोर्ड ने 30% यानि 5 सेकंड कम कर दिया है।
60% तक घटाए जा चुके हैं किसिंग सीन
हो सकता है कि ये बदलाव दर्शकों को खास पसंद नहीं आएं, लेकिन आपको बता दें कि 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में सेंसर बोर्ड ने किसिंग सीन को 60% तक घटा दिया था। वहीं 'सैयारा' मूवी के एक बोल्ड सीन को पूरी तरह हटवा दिया था। मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिर्स की फिल्मों की फैन फॉलोइंग क्योंकि बच्चों में बहुत ज्यादा है, ऐसे में मेकर्स खुद भी किसी सीन को बहुत एक्स्ट्रीम तरीके से दिखाने से बचते हैं। लेकिन अब देखना यह है कि सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए बदलावों के बाद फिल्म के उन सीन्स में कितना दम बाकी बचता है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




