
मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स के आयरन मैन होंगे शाहरुख खान? थामा के डायरेक्टर बोले- उनकी एक अलग फिल्म होगी
थामा के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि अगर शाहरुख इस यूनिवर्स का हिस्सा होते तो क्या वो कौन सा रोल निभाते हैं। उन्होंने कहा शाहरुख खान की अलग एक फिल्म होती है।
मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की छठी फिल्म थामा को फैंस का मिलाजुला रिएक्शन मिला है। कुछ लोगों को फिल्म पसंद आ रही है तो कुछ लोग फिल्म की आलोचना भी कर रहे हैं। अब थामा डायरेक्टर ने फिल्म के फ्यूचर को लेकर भी बात की। उन्होंने इस इस दौरान इस बारे में भी बात कि क्या होगा अगर शाहरुख खान इस हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बने तो। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान अगर होंगे तो वो इस यूनिवर्स के आयरन मैन होंगे।

अगर हॉरर यूनिवर्स में होंगे शाहरुख खान
स्क्रीन से खास बातचीत में थामा के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने कहा, अगर शाहरुख खान इस यूनिवर्स का पार्ट होते, तो बहुत कुछ किया जा सकता है। पक्का उनकी एक अलग से फिल्म होगी, लेकिन कैसी फिल्म, वो क्या होंगे? उनसे पूछा गया कि क्या शाहरुख खान अलटिमेट विलेन यानी की यूनिवर्स के थानोस (मार्वल यूनिवर्स के सबसे शक्तिशाली खलनायकों में से एक) हो सकते हैं? आदित्य ने कहा कि नहीं शाहरुख खान अलटिमेट विलेन नहीं होंगे।
थानोस नहीं आयरमैन होंगे शाहरुख खान
थामा डायरेक्टर ने कहा, "नहीं, नहीं अलटिमेट विलेन नहीं हो सकते हैं। शाहरुख खान ने खलनायक वाले शानदार रोल निभाए हैं, हम सबको पता है डर और राम जाने जैसी फिल्मों में। लेकिन अब वो हीरो है। वो सुपरस्टार है। उन्हें कुछ ऐसा करना होगा जो सबको साथ लाए। वो कैप्टन अमेरिका...नहीं, नहीं आयरन मैन होंगे।" उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता उन्होंने रा.वन की है, उन्होंने वो सुपरहीरो वाली फिल्में की हैं, जो उन्होंने बहुत अच्छी की हैं। तो उससे ज्यादा करने के लिए आपको कुछ बड़ा, क्रेजी और जो किसी ने न सोचो हो, वो करना होगा।
थामा की आईएमडीबी रेटिंग
थामा की बात करें तो इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम किरदार में नजर आए हैं। फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




