
Day 1: ‘थामा’ या ‘एक दीवाने की दीवानियत’, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने मारी बाजी?
Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 1 Box Office Collection: फिल्म ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।
दिवाली के मौके पर इस हफ्ते सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। एक तरफ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थम्मा’ है, तो दूसरी तरफ हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ दर्शकों के बीच उतरी है। दोनों फिल्मों को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिली, लेकिन ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर बाजी किसने मारी — आइए जानते हैं।

थम्मा
‘थम्मा’ हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इससे पहले ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्में इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुकी हैं। दर्शकों को पहले से ही इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था और उम्मीदें भी काफी ऊंची थीं। Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले दिन यानी मंगलवार को 24 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है।
एक दीवाने की दीवानियत
‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज के बाद हर्षवर्धन राणे एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में उनकी नई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी अच्छी शुरुआत की है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 8.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। हालांकि, यह आंकड़ा ‘थम्मा’ की तुलना में कम है, लेकिन लोगों के पॉजिटिव रिव्यूज की वजह से इसकी कमाई में इजाफा हो सकता है।
ट्रेड एक्सपर्ट की राय
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड तक ‘थम्मा’ 75 करोड़ रुपये के करीब पहुंच सकती है, जबकि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 25 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




