Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडThamma Cameo Munjya Varun Dhawan Bhediya Nora Fatehi Sarkata
Thamma Cameo: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ में पांच कैमियो, क्या ‘स्त्री’ और ‘सरकटे’ का भी है रोल?

Thamma Cameo: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ में पांच कैमियो, क्या ‘स्त्री’ और ‘सरकटे’ का भी है रोल?

संक्षेप: Thamma Cameo: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं लोग हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स के पांच कैरेक्टर्स के कैमियो देख चौंक गए हैं।

Tue, 21 Oct 2025 05:34 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इससे पहले ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ आ चुकी हैं। यही कारण है कि लोग ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि ‘थामा’ में किन-किन लोगों का कैमियो हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्पॉइलर अर्ल्ट

फिल्म में सबसे पहले एल्विस करीम प्रभाकर का कैमियो होता है। एल्विस का किरदार सथ्याराज ने निभाया है और इससे पहले ‘मुंज्या’ (2024) में नजर आए थे। इसके बाद एंट्री होती है जनार्धन यानी जेडी की। जेडी का किरदार अभिषेक बनर्जी ने निभाया है। वह ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘स्त्री 2’ में नजर आ चुके हैं। उनके किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं।

नोरा फतेही

सबसे बड़ा सरप्राइज वरुण धवन का कैमियो है, जो अपने ‘भेड़िया’ अवतार में नजर आते हैं। उनका सीन फिल्म का हाइलाइट बन गया है और दर्शकों से खूब वाहवाही बटोर रहा है। वहीं नोरा फतेही भी ‘दिलबर की आंखों का’ गाने में स्पेशल अपीयरेंस देती हैं। उनके किरदार का नाम ‘चंदेरी’, वह ‘स्त्री’ के गाने ‘कमरिया’ में नजर आ चुकी हैं।

सरप्राइज पैकेज

अंत में ‘सरकटे’ की भी झलक देखने काे मिलती है। बता दें, ‘स्त्री 2’ में सरकटे का ही आतंक फैला हुआ था। यूं तो स्त्री ने सरकटे को हरा दिया था, लेकिन पोस्ट क्रेडिट सीन में दिखाया गया था कि सरकटे की आत्मा अक्षय कुमार में घूस जाती है। इनके अलावा इस फिल्म में परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी दिखाई देंगे।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।