Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडThamma box office collection day 4 only hindi version earned this much on fourth day collection comes down by 60 percent
Box Office Day 4: लगातार नीचे जा रहा है ‘थामा’ का कलेक्शन, तेलुगू वर्जन से कमाए बस इतने करोड़

Box Office Day 4: लगातार नीचे जा रहा है ‘थामा’ का कलेक्शन, तेलुगू वर्जन से कमाए बस इतने करोड़

संक्षेप:

Thamma box office collection day 4: फिल्म थामा की चौथे दिन की कमाई भी कम रही। रिलीज के बाद से फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार नीचे गया है और अब देखना यह है कि क्या वीकेंट में भी यही ट्रेंड जारी रहेगा या नहीं।

Sat, 25 Oct 2025 06:28 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Thamma day 4 box office collection: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'थामा' की कमाई का ग्राफ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नीचे जा रहा है। आंकड़े बता रहे हैं कि लोगों को फिल्म खास पसंद नहीं आई है। #MHCU यूनिनवर्स की इस फिल्म को काफी दमदार ओपनिंग मिली थी, लेकिन उसके बाद कमाई का ग्राफ लगातार नीचे जाता गया है। फिल्म हालांकि शनिवार और रविवार के दिन कमाई के मामले में रिकवरी कर सकती है, लेकिन इससे कुल कमाई पर काफी असर पड़ेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शुक्रवार को कितनी हुई कुल कमाई?

फिल्म की ज्यादातर कमाई हिंदी वर्जन से ही हो रही है। मेकर्स ने रश्मिका मंदाना को ध्यान में रखते हुए इसे साउथ में भी रिलीज किया था, ताकि दोनों भाषाओं से कमाई का लाभ लिया जा सके, हालांकि वैसा हुआ नहीं। आदित्य सरपोत्दार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुक्रवार को हिंदी वर्जन से जहां 5 करोड़ 27 लाख रुपये कमाए, वहीं, तेलुगू वर्जन से इसकी कुल कमाई महज 5 लाख रुपये रही है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की शुक्रवार को कुल कमाई 5 करोड़ 32 लाख रुपये रही।

फिल्म थामा का बॉक्स ऑफिस गणित

दिनकमाईहिंदीतेलुगू
Day 1₹24 करोड़ रुपये₹23.75 करोड़₹0.25 करोड़
Day 2₹18.6 करोड़₹18.5 करोड़₹0.01 करोड़
Day 3₹13 करोड़₹12.9 करोड़₹0.01 करोड़
Day 4₹5.32 करोड़₹5.27 करोड़₹0.05 करोड़
कुल कमाई₹60 करोड़

एक झटके में 60% नीचे आ गया कलेक्शन

शुक्रवार को फिल्म की कमाई का ग्राफ लगभग 60 प्रतिशत नीचे आ गया। बता दें कि 145 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म थामा को अभी बॉक्स ऑफिस पर लंबा सफर तय करना बाकी है। फिल्म को IMDb पर रेटिंग 6.5 रही है और कुल कमाई की बात करें तो कुल 60 करोड़ 92 लाख रुपये के कलेक्शन में 60 करोड़ 42 लाख रुपये तो इसने हिंदी वर्जन से ही कमाए हैं। बाकी के 50 लाख रुपये की कमाई तेलुगू वर्जन से हुई है। फिल्म को अभी बॉक्स ऑफिस पर मौजूद एक दीवाने की दीवानियत से तगड़ी टक्कर मिल रही है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।