
Thamma Box Office Day 24: खत्म हुआ 'थामा' का खेल, बॉक्स ऑफिस पर तरस रही कमाई के लिए
'थामा' ने 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस मूवी को ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला है। मूवी को रिलीज हुए आज पूरे 24 दिन हो गए हैं। ऐसे में 'थामा' के गरुवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं।
Thamma Box Office Day 24: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की हॉरर कॉमेडी मूवी 'थामा' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। मूवी में पहली आयुष्मान खुराना और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। 'थामा' ने 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस मूवी को ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला है। मूवी को रिलीज हुए आज पूरे 24 दिन हो गए हैं। वहीं, अब धीरे-धीरे इसकी रफ्तार काफी कम हो रही है। ऐसे में 'थामा' के गरुवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो आइए जानते हैं कि 'थामा' के कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट क्या है-

बॉक्स ऑफिस पर तरस रही कमाई के लिए
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। 'थामा' के साथ हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। वहीं, इसके बाद इसका सामना 'हक' और 'जटाधारा' से हुआ। अब कल यानी गुरुवार को अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' भी रिलीज होने वाली है। बता दें, 'थामा' करीब 135 करोड़ के बजट में बनी है। इसने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में अब इसके गरुवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'थामा' ने 24वें दिन खबर लिखने तक 0.3 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 132.95 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'थामा' का कलेक्शन
डे 1- 24 करोड़ रुपये
डे 2- 18.6 करोड़ रुपये
डे 3- 13 करोड़ रुपये
डे 4- 10 करोड़ रुपये
डे 5- 13.1 करोड़ रुपये
डे 6- 12.6 करोड़ रुपये
डे 7- 4.3 करोड़ रुपये
डे 8- 5.75 करोड़ रुपये
डे 9- 3.65 करोड़ रुपये
डे 10- 3.4 करोड़ रुपये
डे 11- 3.00 करोड़ रुपये
डे 12- 4.4 करोड़ रुपये
डे 13- 4.5 करोड़ रुपये
डे 14- 1.5 करोड़ रुपये
डे 15- 2.25 करोड़ रुपये
डे 16- 1.9 करोड़ रुपये
डे 17- 1.15 करोड़ रुपये
डे 18- 0.8 लाख रुपये
डे 19- 1.5 करोड़ रुपये
डे 20- 1.65 करोड़ रुपये
डे 21- 0.4 लाख रुपये
डे 22- 0.7 लाख रुपये
डे 23- 0.5 लाख रुपये
डे 24- 0.3 लाख रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 132.95 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


