
Thamma Box Office Day 14: बॉक्स ऑफिस पर थमी 'थामा' की रफ्तार, सोमवार को कमाई कर देगी निराश
आयुष्मान अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'थामा' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मूवी में आयुष्मा पहली बार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में काफी किया जा रहा है।
Thamma Box Office Day 14: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना उन स्टार्स में से हैं जो अपनी एक्टिंग के चलते फैंस के दिलों पर राज करते हैं। आयुष्मान अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'थामा' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मूवी में आयुष्मा पहली बार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में काफी किया जा रहा है। 'थामा' 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस मूवी को ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला है। मूवी को रिलीज हुए आज पूरे 14 दिन हो गए हैं। ऐसे में 'थामा' के सोमवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो आइए जानते हैं कि 'थामा' के कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट क्या है-
थम गई 'थामा' की रफ्तार
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की 'थामा' बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। 'थामा' के साथ हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। बात करें 'थामा' की तो करीब 135 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में अब इसके मंडे के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'थामा' ने 14वें दिन खबर लिखने तक 0.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 121.1 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'थामा' का कलेक्शन
डे 1- 24 करोड़ रुपये
डे 2- 18.6 करोड़ रुपये
डे 3- 13 करोड़ रुपये
डे 4- 10 करोड़ रुपये
डे 5- 13.1 करोड़ रुपये
डे 6- 12.6 करोड़ रुपये
डे 7- 4.3 करोड़ रुपये
डे 8- 5.75 करोड़ रुपये
डे 9- 3.65 करोड़ रुपये
डे 10- 3.4 करोड़ रुपये
डे 11- 3.00 करोड़ रुपये
डे 12- 4.4 करोड़ रुपये
डे 13- 4.5 करोड़ रुपये
डे 14- 0.8 लाख रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 121.1 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




