Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडThamma Box Office Collection Day 12 Ayushmann Khurrana Rashmika Mandanna Harshvardhan Rane Ek Deewane ki Deewaniyat
Thamma Box Office Day 12: वीकेंड में 'थामा' ने लगाई दहाड़, शनिवार को मूवी ने कर डाली इतनी कमाई

Thamma Box Office Day 12: वीकेंड में 'थामा' ने लगाई दहाड़, शनिवार को मूवी ने कर डाली इतनी कमाई

संक्षेप:

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की 'थामा' बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। 'थामा' के साथ हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है।

Sat, 1 Nov 2025 08:29 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Thamma Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस मूवी को ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला है। इस मूवी को रिलीज हुए आज पूरे 12 दिन हो गए हैं। ऐसे में 'थामा' के शनिवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो आइए जानते हैं कि 'थामा' के कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट क्या है-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वीकेंड की शुरुआत में क्या रहा हाल

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की 'थामा' बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। 'थामा' के साथ हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। ऐसे में जाहिर है कि दोनों फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। बात करें 'थामा' की तो करीब 135 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में अब इसके शनिवार के दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'थामा' ने 12वें दिन खबर लिखने तक 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 114.55 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें 'थामा' का कलेक्शन

डे 1- 24 करोड़ रुपये

डे 2- 18.6 करोड़ रुपये

डे 3- 13 करोड़ रुपये

डे 4- 10 करोड़ रुपये

डे 5- 13.1 करोड़ रुपये

डे 6- 12.6 करोड़ रुपये

डे 7- 4.3 करोड़ रुपये

डे 8- 5.75 करोड़ रुपये

डे 9- 3.65 करोड़ रुपये

डे 10- 3.4 करोड़ रुपये

डे 11- 3.00 करोड़ रुपये

डे 12- 3.15 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 114.55 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।