
Thamma Box Office Day 10: थमने का नाम नहीं ले रही 'थामा', हॉरर कॉमेडी मूवी ने गुरुवार को की शानदार कमाई
Thamma Box Office Day 10: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की 'थामा' बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। 'थामा' के साथ हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है।
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' के रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस मूवी को ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला है। इस मूवी को रिलीज हुए आज पूरे 10 दिन हो गए हैं। ऐसे में 'थामा' के अब इसके गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो आइए जानते हैं कि 'थामा' के कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट क्या है-

10वें दिन थामा ने छापे इतने नोट
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की 'थामा' बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। 'थामा' के साथ हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। ऐसे में जाहिर है कि दोनों फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। बात करें 'थामा' की तो करीब 135 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में अब इसके गुरुवार के दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'थामा' ने 10वें दिन खबर लिखने तक 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 108.25 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'थामा' का कलेक्शन
डे 1- 24 करोड़ रुपये
डे 2- 18.6 करोड़ रुपये
डे 3- 13 करोड़ रुपये
डे 4- 10 करोड़ रुपये
डे 5- 13.1 करोड़ रुपये
डे 6- 12.6 करोड़ रुपये
डे 7- 4.3 करोड़ रुपये
डे 8- 5.75 करोड़ रुपये
डे 9- 3.65 करोड़ रुपये
डे 10- 3.25 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 108.25 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




