Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडthamma box office ayushmann khurrana rashmika mandanna film 3 day collection
Thamma Box Office: आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म ने सिर्फ 3 दिन में कमाए इतने करोड़, ऑडियंस ने बताया बेस्ट हॉरर

Thamma Box Office: आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म ने सिर्फ 3 दिन में कमाए इतने करोड़, ऑडियंस ने बताया बेस्ट हॉरर

संक्षेप:

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में शानदार कमाई कर ली है। कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है।

Oct 24, 2025 06:07 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म ‘थामा’ की वजह से खबरों में बने हुए हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। कमाई के मामले में फ़िल्म ने सिर्फ़ 3 दिन में 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। ये फिल्म दोनों एक्टर्स के करियर के लिए शानदार साबित हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थामा की कमाई

Sacnilk के मुताबिक आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी थामा ने अपने टीसते दिन 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपए के साथ शानदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन 18.6 करोड़ रुपए कमाए। तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 55.10 करोड़ तक पहुंच गई है।

फिल्मों को छोड़ा पीछे

खास बात ये है कि थामा ने सिर्फ तीन दिनों में ही काजोल की हॉरर फिल्म मां की लाइफटाइम कमाई 36.08 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, फिल्म अब वरुण धवन की भेड़िया को टक्कर देने वाली है। जल्द फिल्म का रिकॉर्ड टूट सकता है। वहीं दूसरी तरफ आयुष्मान और रश्मिका की फिल्म हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोडती नजर आ रही है।

कास्ट और कहानी

थामा का डायरेक्शन आदित्य सर्पोतर ने किया है और इसे मड्डॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम किरदार में हैं। कहानी एक पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका किरदार आयुष्मान ने निभाया है। फिल्म को ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।