विजय की 'जन नायगन' के लिए एडवांस बुकिंग शुरू, सिर्फ 60 मिनट में बिक गईं हजारों टिकटें
Jana Nayagan: मुख्यमंत्री बनने के बाद ‘जन नायगन’ उनकी पहली फिल्म होगी, रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है और इस फिल्म के लिए फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है।

थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 24 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म भारत के साथ-साथ ब्रिटेन में भी रिलीज होगी। एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और डिस्ट्रिब्यूटर्स का दावा है कि पहले ही घंटे में मूवी की हजारों टिकटें बिग गईं। फिल्म के यूके डिस्ट्रिब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट ने अपनी X पोस्ट में लिखा- जननायगन 24 जुलाई। टिकट सिनेवर्ल्ड पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और शो की संख्या हैरतअंगेज रफ्तार से बढ़ी है।
कुछ ही घंटों में बिक गई हजारों टिकटें
पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा- सालों बाद लोग आपसे पूछेंगे कि क्या आप वहां मौजूद थे? पक्का करें कि आपका जवाब हां में हो। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह उस शख्स को विदाई है जिसने हमें सब कुछ दिया। यूके - हमें आपकी जरूरत है, आप सुनिश्चित करें कि इसका हिस्सा बनें। हमें आपका जोश चाहिए। हमें आपकी अभी जरूरत है। इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और आइए इसे तमिल सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी विदाई बनाएं!" इस ऐलान के कुछ ही घंटे के भीतर हजारों टिकट बिक गए और अकाउंट से लिखा गया- यूके में सिर्फ 60 मिनट में हजारों टिकट बिक गए। इक एक नाम के लिए दीवानगी अविश्वसनीय है।
क्यों टलती चली गई विजय की यह फिल्म?
मालूम हो कि 'जन नायगन' जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर CBFC ने इसे सर्टिफिकेट नहीं दिया, जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट टलती चली गई। अब जब सेंसर बोर्ड से फिल्म को हरी झंडी मिल गई है, तो फैंस में खुशी की लहर है। फिल्म को रिलीज करने देने से पहले सेंसर बोर्ड ने इसमें कई बदलाव किए हैं। एक तरफ जहां फिल्म के कई सीन हटाए गए हैं तो कई में बदलाव किए गए हैं। फिल्म में मुख्यमंत्री विजय एक राजनेता का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है।
क्यों है फिल्म को लेकर इतना एक्साइटमेंट?
यह थलपति विजय की बॉक्स ऑफिस पर आखिरी फिल्म होगी। कुछ ही महीने पहले थलपति विजय ने सिनेमा जगत को अलविदा कह दिया था और राजनीति में कदम रखा। उन्होंने खुद की पार्टी बनाई और उन्हें इतना क्रेजी रिस्पॉन्स मिला कि पुरानी कई राष्ट्रीय पार्टियों को धूल चटाते हुए वह जीत गए। यह विजय की आखिरी फिल्म होगी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी पहली फिल्म।


