तमिलनाडु में जीत के बाद पहली बार दिखे थलापति विजय, हाथ जोड़कर समर्थकों का किया शुक्रिया
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीतने के बाद थलापति विजय पहली बार नजर आए हैं। एक्टर ने घर से बाहर निकल कर हाथ जोड़कर समर्थकों का शुक्रिया किया है। विजय की इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

एक्टर से नेता बने थलापति विजय ने TVK की जीत के साथ तमिलनाडु में बड़े बदलाव की शुरुआत कर दी है। पिछले 6 दशकों से AIADMK और DMK राज्य पर राज कर रही थी। लेकिन विजय की दो साल पुरानी पार्टी TVK ने इस विधानसभा चुनाव में बाजी पलट दी है। इस बड़ी जीत के बाद विजय को पहली बार चेन्नई स्थित अपने माता-पिता के घर पर देखा गया। विजय ने घर से बाहर निकल कर अपने समर्थकों का शुक्रिया किया। एक्टर का वीडियो सामने आया है।
जीत के बाद विजय की पहली झलक
इस वीडियो में विजय को सफेद शर्ट में समर्थकों का शुक्रिया करते देखा जा सकता है। एक्टर के चहरे पर जीत की खुशी साफ झलक रही है। उन्होंने हाथ जोड़कर समर्थकों का अभिवादन किया। वीडियो में भीड़ की आवाज सुनी जा सकती है। लोग विजय के नाम के नारे लगा रहे हैं। विजय की जीत के बाद उन्हें देखने बड़ी संख्या में समर्थक उनके घर के बाहर जमा हुए हैं।
सेलेब्स ने दी बधाई
विजय की जीत पर फिल्म इंडस्ट्री में भी जश्न का माहौल है। एक्टर राम चरण, चिरंजीवी, चियान विक्रम, विजय देवरकोंडा, महेश बाबू, नानी, टाइगर श्रॉफ, एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, रंभा ने विजय तमिलनाडु के विधानसबा चुनाव में जीत की बधाई दी है। विक्रम ने कहा कि विजय ने इतिहास रच दिया। वहीं विजय देवरकोंडा ने राज्य के लोगों को बधाई दी। टाइगर श्रॉफ ने भी खुशी जताई है।
2024 में की थी शुरुआत
बता दें, दो साल पहले यानी 2024 में चुनाव लड़ने का एलान किया था। उन्होंने इसी दौरान अपने दम पर TVK नाम की पार्टी बनाई और पिछले दो सालों से लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई रैलियां की। लोगों से सीधे जाकर बात की, अपना घोषणापत्र सीधे जनता तक पहुंचाया। विजय ने अपने इस राजनीति सफर की शुरुआत में किसी भी पार्टी या नेता का सहारा नहीं लिया। नेएक्टर ने ड्राइवर के बेटे को सीट दी। उन्होंने किसी दूसरी पार्टी के साथ बिना गठबंधन के जीत हासिल की।
ऐतिहासिक जीत
ये जीत ऐतिहासिक इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि पिछले कई दशकों से तमिलनाडु में AIADMK और DMK की सरकारें बनती आई हैं। ऐसे में पहले से स्थापित पार्टी की गद्दी हिला देना विजय और उनकी पार्टी के लिए बड़ा काम था। विजय ने अपना समय पार्टी और रैलियों को दिया। फिल्मों से दूरी बनाई। इसका असर इस विधानसभा चुनाव में नजर आ रहा है।
फिल्म जन नायकन
सिनेमा से ब्रेक लेने से पहले उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन को जनवरी से लेकर अभी तक CBFC से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। इस फिल्म की कहानी भी तमिलनाडु की राजनीति पर बेस्ड है। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जो आने वाले समय में थिएटर में रिलीज की जाएगी।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


