तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम…गीतकार ने मांगे ज्यादा पैसे तो डायरेक्टर ने खुद ही लिख दिया ये अमर गीत
अनिल धवन और नीतू कपूर पर फिल्माया गाना ‘तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम आज के बाद’ गीतकार ने नहीं बल्कि इस डायरेक्टर ने अपमानित महसूस करके लिख दिया था। मोहम्मद रफी की आवाज ने अमर कर दिया।

1974 में एक फिल्म आई थी हवस’ फिल्म में वरुण धवन के ताऊ जी अनिल धवन लीड एक्टर थे। उनकी हीरोइन बनीं थीं नीतू कपूर। इस फिल्म की कहानी शायद आपको याद नहीं होगी, लेकिन मोहम्मद रफी की आवाज में एक गाना इसकी पहचान बन गया। वो गाना था ‘तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम’। अनिल धवन पर फिल्माया गाना फिल्म की पहचान बन गया। लेकिन क्या आप जानते हैं ये गान किसी गीतकार ने नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर सावन कुमार ने अपनी आर्थिक स्थिति और गीतकार से अपमानित महसूस करने के बाद लिख डाला था।
गीतकार ने मांगी मोटी फीस
ये वो वक्त था जब फिल्म हवस को बनाने वाले सावन कुमार की आर्थिक स्थिति खराब थी। इससे पहले आई फिल्म गौमती के पार फ्लॉप हो गई थी। ऐसे में बजट टाइट था, लेकिन वो हवस को शानदार तरीके से बनाना चाहते थे। खासकर फिल्म के गानों को लेकर वो गंभीरता से विचार कर रहे थे। उन्होंने फिल्म के एक गाने के लिए उस समय केमशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपूरी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब तीन घंटे फिल्म के गानों को लेकर बात हुई। गीतकार ने घर आए डायरेक्टर को खाना खिलाया। फिर पैसों को लेकर बातचीत हुई। मजरूह सुल्तानपुरी ने डायरेक्टर सावन कुमार से एक गाना लिखने की कीमत 25 हजार मांगी। उस समय ये गीतकार की एक फिल्म के लिए फीस हुआ करती थी। एक फिल्म के लिए जितने गानों की जरूरत होती थी वो लिख दिया करते थे। लेकिन सावन कुमार को सिर्फ एक गाने की जरूरत थी।
डायरेक्टर ने खुद लिख दिया गाना
सावन कुमार ने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक गाने के लिए मजरूह सुल्तानपुरी को मनाया। गीतकार ने साफ़ कह दिया था कि चाहे एक गाना लिखवाओ या चार, फीस तो 25 हजार ही लेंगे। वो अपनी फीस कम करने को तैयार ही नहीं हुए। ऐसे में सावन कुमार निराश मन के साथ अपने घर लौट रहे थे। उनके घर की सीढ़ियों से उतरते समय सावन कुमार ने निराश मन के साथ कहा ‘अब इनकी गलियों में कदम नहीं रखूंगा’। इसके बाद गाने का मुखड़ा ‘तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम आज के बाद’। उन्होंने गाने का मुखड़ा फिल्म की म्यूजिक कंपोजर ऊषा खन्ना को सुनाया। कंपोजर ने सुनते ही कहा सुपरहिट। इसके बाद दोनों ने मिलकर गाने का अंतरा पूरा किया और मोहम्मद रफी ने इस गाने को आवाज देकर इसे अमर कर दिया। ये गाना उस साल का सबसे बड़ा हिट बना।
मोहम्मद रफी की महानता
इस गाने से एक जुड़ा किस्सा ये भी है। उस समय मोहम्मद रफी विदेशी टूर के लिए गए हुए थे। जब वो वापस आए तो उन्होंने ऊषा खन्ना को बताया कि विदेश में ये गाना कितना पॉपुलर है और हर कोई इस गाने की डिमांड कर रहा है। ये सुनकर ऊषा खन्ना खुश हो गई। इसी दौरान उन्होंने मोहम्मद रफी को बताया कि वो इस गाने में एक खास जगह कोई दूसरा स्वर जाती थीं। लेकिन रफी सवाज को सामने देखने के बाद वो ये बात उन्हें रिटेक के लिए कह न सकीं। ये बात सुनते ही रफी साहब ने उन्हें कहा कि वो फिल्म की म्यूजिक कंपोजर हैं जैसा वो चाहेंगी वो वैसा ही गाएंगे। ये सुनते ही ऊषा खन्ना समझ गई कि रफी साहब के साथ काम करना किसी भी नए या पुराने शख्स के लिए मुश्किल नहीं है। वो सीनियर जरूर हैं लेकिन सबके काम का सम्मान करते हैं। ऊषा खन्ना के इसी गाने की वजह रफी साहब के रुके हुए करियर को भी बड़ा सहारा मिला था।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


